Banner

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की कोविड-19 से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और कोविड-19 से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा भी की। इसके बाद रूस ने भारत के लिए विशेष विमानों से आवश्यक उपकरण, दवाएं आदि भेजने का निर्णय किया। इसकी खेप जल्द ही भारत पहुंच सकती है। 


Bengal Chunav: आखिरी चरण में आज 35 सीटों पर हो रहा मतदान

पीएम मोदी व राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता के बाद रूसी प्रेस ने बयान जारी कर भारत को दी जाने वाली आपात सहायता की जानकारी दी। रूस के मंत्रालय द्वारा 22 टन आवश्यक सामान भारत भेजा जा रहा है। इसमें 20 ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां, 75 वेंटिलेटर्स, 150 मेडिकल मॉनिटर और 2,00,000 पैकेट दवाइयां हैं। 


IPL 2021 CSK vs SRH: लगातार पांच जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया टीम ने इस साल क्या बदला है

पीएम मोदी व पुतिन के बीच हुई चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट कर बताया कि ' मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन से आज मेरी अच्छी बातचीत हुई। हमने कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और इसके खिलाफ लड़ाई में रूस की ओर से दी जा रही मदद और सहयोग के लिए मैंने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद किया।'

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण, नवीकरणीय ऊर्जा और हाइड्रोजन इकोनॉमी सहित अन्य क्षेत्रों में हमने अपने विभिन्न द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। स्पुतनिक-5 टीके पर हमारे बीच सहयोग से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मानवता को मदद मिलेगी।

जानिए तीसरे विश्व युद्ध से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

बाइडन से भी पीएम ने की थी बात

भारत में तेजी से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण की तेज गति के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी विश्व के कई नेताओं से लगातार फोन पर चर्चा कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी बात की थी।

स्रोत-अमर उजाला

आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ