Banner

मुकेश अंबानी की बिलेनियर बादशाहत खतरे में, नेटवर्थ 6.8 अरब डॉलर घटी

 


देश की सबसे मूल्यवान कंपनी और देश के सबसे बड़े अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है. कंपनी का सितंबर तिमाही में मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम रहा है.  इस समय कंपनी का शेयर 8.62 फीसदी लुढ़ककर 1877 रुपये पर आ गया, जिसमे गिरावट अभी भी जारी है. 
रिलांयस के शेयरों में अचानक आई इस गिरावट से कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ एकदम से 6.8 अरब डॉलर घट गई है. फोर्बेस रियल टाइम्स बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 71.5 अरब डॉलर रह गई है. इसके साथ ही वह दुनिया के धनकुबेरों की सूची में छठे से नौवें स्थान पर आ चुके है. 
कंपनी के आंशिक चुकता शेयरों ने भी 10 फीसदी गिरावट के साथ लोअर सर्किट लिमिट छू ली और 1,066 रुपये पर बंद हुए.  इस गिरावट से रिलायंस का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये कम हो चुका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ