Banner

जानिए तीसरे विश्व युद्ध से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

आज हम बात करने वाले हैं तीसरे विश्व युद्ध से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में. इंसानों का इतिहास युद्धों से भरा हुआ है लेकिन अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो ये मानव इतिहास का सबसे बढ़ा युद्ध होगा. इस की वजह मानव द्वारा निर्मित नई तकनीक, देशों की अधिक सैन्य छमता एवं उत्तम रणनीति है. 


Bengal Chunav: आखिरी चरण में आज 35 सीटों पर हो रहा मतदान

लोग कई दशकों से तीसरा विश्व युद्ध होने की संभावनाओं के बारे में बातें करते आ रहे हैं. तीसरा विश्व युद्ध के होने की सम्भावनाओं की शुरुआत 1960 में हो गई थी. जब अमेरिका और रूस के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी.  

तीसरा विश्व युद्ध कब हो सकता है? ये कहा पाना तो साफ तो पर मुमकिन नहीं है. किन्तु एक विश्व युद्ध शुरू हो सकता है अहम राजनेताओं के मारे जाने से, इंटेलिजेंस के खतरे से या किसी संसाधन को ले कर लड़ाई से. हमे यह याद रखना चाहिए कि एक विश्व युद्ध शुरू होने के लिए ये जरुरी है की पूरी दुनिया उसमें शामिल हो. लेकिन दुनिया का ढांचा 1945 के बाद से बहुत बदल चुका है. 

IPL 2021 CSK vs SRH: लगातार पांच जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया टीम ने इस साल क्या बदला है

देशों में अब उस तरह की दोस्ती नहीं रही जैसी एक वक्त पहले हुआ करती थी. सेनाएं अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और हौनहार हो चुकी हैं. पिछले विश्व युद्धों की तरह इसमें भी लाखों लोगों की जानें जाएंगी दुनिया को इससे उबर पाने में कई सदियां ना सही, किन्तु कुछ दशकों का वक्त तो लग ही जाएगा. खासतौर पर आज के वक्त इस्तेमाल होने वाले हथियारों की वजह से. 

एक संभावना ये भी है कि भविष्य की जंग में किसी भी तरह की हिंसा ना हो. दूसरे देशों के कंप्यूटरों को हैक करना या पावर ग्रिड पर काबू पाना ये इस जंग के तरीके हो सकते हैं.

आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ