Banner

77 इंच डिस्प्ले साइज में Samsung लॉन्च करेगी नया OLED स्मार्ट TV! जानें डिटेल्स

 Samsung ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S23 को ताजा ही लॉन्च किया है। जिसमें Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन्स को पेश किया गया है। इस फ्लैगशिप सीरीज के बाद कंपनी अब अपने नए टीवी लाइनअप को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि Samsung जल्द ही अपना 77 इंच साइज का OLED टीवी मार्केट में पेश कर सकती है। इसके अलावा यह अपना नया मॉनिटर भी लॉन्च कर सकती है जिसका साइज 49 इंच बताया गया है। यह भी एक OLED मॉनिटर बताया गया है। अपडेट में इन दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में क्या कुछ जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं।



Samsung स्मार्ट टीवी सीरीज में नया 77 इंच टीवी पेश कर सकती है और साथ में 49 इंच साइज का मॉनिटर भी पेश कर सकती है। ये दोनों डिस्प्ले डिवाइसेज OLED डिवाइसेज होंगे, ऐसा कहा जा रहा है। दी लेक डॉट नेट की रिपोर्ट कहती है कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को 2023 की पहली तिमाही में ही लॉन्च कर सकती है। यानि कि मार्च तक यह टीवी और मॉनिटर कंपनी मार्केट में उतार सकती है। रिपोर्ट में इन डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। 

कंपनी ने CES 2023 में भी अपने 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच टीवी को पेश किया था। इसलिए यहां पर यह कहना मुश्किल हो जाता है कि जिस टीवी के बारे में रिपोर्ट में जिक्र किया गया है, यह वही टीवी है जो CES 2023 में दिखाया गया था, या फिर यह अन्य कोई नया टीवी कंपनी लेकर आ रही है। आपको बता दें कि Samsung ने हाल ही में CES 2023 में QD-OLED टीवी के नए लाइनअप का ऐलान किया था, जिसमें 77-इंच S95C और S90C मॉडल शामिल हैं। हाल ही में यूएसए में Samsung की वेबसाइट पर अचानक 77-इंच S95C की कीमत की झलक दिखाई दी थी। 

Samsung की वेबसाइट पर लिस्टिंग से साफ होता है कि 77-इंच S95C QD-OLED टीवी की कीमत 4,499 डॉलर हो सकती है। Samsung ने अपनी नई क्यूडी-ओएलईडी टीवी सीरीज के लिए यह अधिकतम कीमत दिखाई है। ऐसी संभावना है कि छोटे मॉडल की कीमत कम होगी। हालांकि 77-इंच S90C मॉडल या छोटे QD-OLED 2023 वेरिएंट की कीमतों की अभी भी जानकारी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ