Banner

कभी ओढ़ने के लिए चादर के मोहताज थे शिवपाल यादव, आज राजनीति में बड़ा नाम

मुलायम सिंह यादव ने जब समाजवादी पार्टी बनाई थी तब से उनके छोटे भाई शिवपाल उनके साथ जी जान से लगे रहे। एक जमाने में शिवपाल ही मुलायम के नाक कान हुआ करते थे। अखिलेश यादव की सौतेली मां और मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने बताया था कि शिवपाल ने वो दिन भी देखे जब जिस चटाई को बिचाते उसे ही ओढ़ कर सो जाते थे। डिंपल यादव के ससुर शिवपाल आज राजनीति में बड़ा नाम बन चुके हैं।


डिंपल की ननद और शिवपाल यादव की बेटी अनुभा यादव के बारे में कितना जानते हैं आप

  • शिवपाल यादव की शादी सरला देवी से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आदित्य है तो बेटी का नाम अनुभा है। 
  • शिवपाल यादव के बेटे आदित्या भी पिता की ही तरह राजनीति में हैं। जब अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे तब आदित्य राज्य सहकारिता निगम के अध्यक्ष हुआ करते थे। 
  • शिवपाल यादव ने अपने बेटे आदित्या की शादी राजपूत राजघराने में की है। आदित्या यादव की पत्नी का नाम राजलक्ष्मी सिंह है। 
  • राजलक्ष्मी सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल की है। उनकी मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। इनके परिवार के लोगों के द्वारा ही मैहर में विख्यात शारदा देवी मंदिर का निर्माण करवाया गया है। 
  • राजलक्ष्मी सिंह के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव 3 बार विधायक रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी राजलक्ष्मी के नाना लगते थे। राजलक्ष्मी के पि‍ता संजय सिंह अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लालगंज तहसील के रहने वाले हैं। इनके पि‍ता स्‍व. सतनरायन सिंह वर्ष 1976 से 1982 तक कांग्रेस से एमएलसी भी रहे। 
  • राजलक्ष्मी और आदित्या यादव की शादी 2016 में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी समेत देश की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। 

स्रोत-जनसत्ता

आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

राजनीति  - जानिए क्या चल रहा है हमारे देश की राजनीति में, पढ़िए राजनीतिक पार्टी से जुड़ी ताज़ा खबरें






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ