Banner

डिंपल की ननद और शिवपाल यादव की बेटी अनुभा यादव के बारे में कितना जानते हैं आप

मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। अखिलेश यादव और मुलायम तो मुख्यमंत्री जैसे पद पर भी रह चुके हैं। अब परिवार की महिलाएं भी पॉलिटिक्स में आ रही हैं। मुलायम की बहू डिंपल यादव सांसद भी रह चुकी हैं। डिंपल की एक ननद हैं अनुभा यादव। अनुभा शिवपाल यादव की बेटी हैं। आइए जानते हैं अनुभा यादव से जुड़ी कुछ बातें: 


  • अनुभा मुलायम सिंह यादव की भतीजी हैं। शिवपाल यादव और सरला देवी की दो संतानों में से अनुभा बड़ी हैं। शिवपाल के एक बेटे हैं जिनका नाम आदित्या यादव है। 
  • अनुभा की शादी हो चुकी है। अनुभा की शादी शिवपाल यादव ने IAS अफसर से की है। 
  • अनुभा के पति और शिवपाल के दामाद का नाम अजय यादव है। अजय तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं। 
  • डिंपल यादव की ननद अनुभा पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने एमडी किया है। 
  • अनुभा लखनऊ में ही टेंडर पाम नाम से मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल भी चलाती हैं। 
  • साल 2020 में खुद शिवपाल यादव ने हवन पूजा के साथ अस्पताल का शुभारंभ किया था। 
  • अखिलेश यादव की बहन अनुभा और बहनोई अजय यादव की एक सुंदर सी बेटी है। 

स्रोत-जनसत्ता 

आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

राजनीति  - जानिए क्या चल रहा है हमारे देश की राजनीति में, पढ़िए राजनीतिक पार्टी से जुड़ी ताज़ा खबरें




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ