Banner

संगीत की संजीवनी से कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आई बाल गायिका अंजनी सिंह ठाकुर, कलेक्टर से लगाई गुहार

 संगीत की संजीवनी से कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आई बाल गायिका अंजनी सिंह ठाकुर, कलेक्टर से लगाई गुहार




संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं ल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से आपको तरोताजा रखने का एक बेमिसाल उपाय भी है। मौजूदा दौर में अवसाद के जिस दौर से लगभग पूरा विश्व गुजर रहा है उसमें संगीत बेशक एक कारगर उपाए साबित हो सकता है लोगों को तनाव और डिप्रेशन से बाहर निकालने का। मध्य प्रदेश की मशहूर बाल गायिका अंजनी सिंह ठाकुर ने भी अपने स्तर पर कोरोना मरीजों के लिए कुछ योगदान देने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने देवास कलेक्टर से गुहार लगाई है। 


संगीत की संजीवनी से कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए आज अंजनी ने देवास कलेक्टर ऑफिस में संदेश के माध्यम से अपनी बात रखी है। अंजनी के मुताबिक, भारतीय शास्त्रीय संगीत के रागों में कई रोगों का निवारण छिपा हुआ है। संगीत के सात सुर मानसिक शांति के साथ रोगों का नाश करने में भी कारगर हैं। संगीत भगवान का एक वरदान है जो लोगों को जीवन जीने की नई उमंग और ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए सभी को पूरे मन से अपना पसंदीदा संगीत जरूर सुनना चाहिए। 


Troopel.com को उम्मीद है कि देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, अंजनी की इस बात पर जरूर गौर करेंगे और कोरोना मरीजों को बाल कलाकार की मधुर आवाज से नई संजीवनी देने में सहयोग देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ