Banner

'सर्कस' के लिए एक साथ आए भूषण कुमार और रोहित शेट्टी

 

2021 की सर्दियों में दिखेगा रोहित शेट्टी की सर्कस का जादू

ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए मशहूर रोहित शेट्टी अपनी नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर मैडनेस लाने के लिए तैयार हैं। भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म टाइटल 'सर्कस' रोहित शेट्टी द्वारा ' कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण है।

 सिम्बा की जबरदस्त सफलता और सूर्यवंशी में अपीयर होने के बाद, सर्कस रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की तीसरी आने वाली फिल्म के बारे में बताएगा। फिल्म में इलेक्टिक स्टार कास्ट है जिसमें पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर, और मुरली शर्मा शामिल हैं।

सर्कस अगले महीने फ्लोर पर जानेके लिए तैयार है और इसकी शूटिंग मुंबई, ऊटी और गोवा में की जाएगी।
टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट करते है सर्कस, यह रोहित शेट्टी द्वारा प्रोड्यूस्ड और डायरेक्टेड हैं। फिल्म 2021 की सर्दियों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ