Banner

लखनऊ में मिले कोविद के नए केस,जानिए कितने पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए

लखनऊ में 24 घंटे में 115 सैंपल की जांच की गई। राहत की बात यह रही कि महज एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

यूपी में 24 घंटे में 19 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान 8 लोग रिकवर भी हुए। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या कम होकर 121 तक पहुंच गई हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित जौनपुर में हैं।


राज्य के 41 जिले हुए कोरोना संक्रमण से मुक्त

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश के 69 जिलों में कोई भी संक्रमित नही मिला। फिलहाल सबसे ज्यादा मरीज जौनपुर, महाराजगंज, वाराणसी और सिद्धार्थनगर हैं। अकेले इन 4 ज‍िलों में 62 एक्टिव केस हैं। वही, 41 जिले पूरी तरह से संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं।

कहां मिले कितने संक्रमित

24 घंटे में महाराजगंज में 13 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 16), लखनऊ में पॉजिटिव केस 1 (एक्टिव केस - 3) हैं। वही गाजियाबाद में 0 (एक्टिव केस 1) मिले हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 1 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 3), वाराणसी में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 15) मिले हैं। कानपुर नगर में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 0), प्रयागराज में 0 (एक्टिव केस - 2) और आगरा में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 0) सामने आए हैं।

Also Read This : https://bundelkhand.troopel.com/2023/06/blog-post_1.html

लखनऊ में यहां मिले संक्रमित

शुक्रवार को लखनऊ में 24 घंटे में महज 1 कोविड मरीज मिले थे। फिलहाल जिले में कुल 4 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि अस्पताल में मास्क को लेकर लापरवाही जारी हैं पर एक्सपर्ट अलर्टनेस पर जोर देने की बात कह रहे हैं।

कहां हुई कितनी जांच

गुरुवार को 24 घंटे में कुल 26 हजार 707 सैंपल की जांच हुई हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेजों में 4473 जांच और जिला अस्पताल में 9 हजार 281 जांच की गईं। वही निजी लैब में 202 सैंपल की जांच हुई।

लखनऊ में 115 सैंपल की जांच की गई। वहीं आगरा में 729, गौतमबुद्ध नगर में 46, गाजियाबाद में 826, मेरठ में 256, प्रयागराज में 362, रायबरेली में 471, सहारनपुर में 562 सैंपल की जांच की गई।

एक्सपर्ट बोले- लापरवाही पड सकती हैं भारी, मौसम बदलने पर रहे अलर्ट

लखनऊ के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय निरंजन ने बताया कि कोरोना के मामलों में कमी आई हैं पर अभी लापरवाही बरतना ठीक नही हैं। कोरोना संक्रमण कभी फिर से तबाही ला सकता हैं। फिलहाल सतर्कता बरतना जरूरी हैं। मौसम में बदलाव के चलते संक्रमितों में फिर से इजाफा हो सकता हैं।

कुछ दिनों बाद बारिश के कारण संक्रामक रोग बढ़ने का खतरा रहता हैं इसलिए ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत हैं। CAB यानी कोविड एप्रोप्रियेट बेहवीयर बेहद अहम हैं। इसमें तनिक भी लापरवाही न बरतें। मास्क जरूर लगाए और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

Source : Dainik Bhaskar  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ