नई दिल्ली. तरक्की की उम्मीद लेकर हर साल हजारों की संख्या में भारतीय विदेश का रुख करते हैं. वहीं लाखों की संख्या में ऐसे भारतीय है, जो दिन हो या रात विदेश जाने के सपना देखते रहते हैं. इस सब के बीच, हजारों की संख्या में लोग भी हैं, जो विदेश जाने में तो कामयाब हो गए, लेकिन वहां बेहतर जिंदगी पाने की जेल की कालकोठरी नसीब हुई है.
विदेश राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन ने अपने लिखित जवाब में बताया है कि विदेशी जेलों में बंद 3403 भारतीय नागरिक ऐसे भी हैं, जिनकी स्थिति अभी साफ नहीं है कि वह सजायाफ्ता हैं या फिर विचाराधीन कैदी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, सर्वाधिक 1858 भारतीय नागरिक संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में कैद हैं, जिनमें करीब 40 भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं.
करीब 69 अलग-अलग देशों की जेल में कैद हैं 8280 भारतीय नागरिक
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 69 अलग-अलग देशों की जेल में करीब 8280 भारतीय नागरिक कैद हैं. बड़े आंकड़ों की बात करें तो सर्वाधिक 1858 भारतीय संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में कैद हैं. इसके बाद, 1346 भारतीय सउदी अरब की जेल में बंद हैं. इसमें 470 भारतीयों के खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत अदालत में सुनवाई चल रही और 876 भारतीय सजायाफ्ता हैं और वह अपनी सजा काट रहे हैं.
वे अपराध जिसके चलते जेल में कैद हैं हजारों भारतीय
विदेशी जेलों में बंद भारतीयों के अपराध की बात करें तो ज्यातादर अवैध रूप से संबंधित देश की सीमा पार करने, अवैध रूप से उस देश में रहने, ओवर स्टेन करने जैसे अपराधों के तहत जेल में बंद हैं. इसके अलावा, कई भारतीय नशीले पदार्थों की तस्करी, पारिवारिक हिंसा, सड़क दुर्घटना, नस्लीय हिंसा, गबन, चेक बाउंस चेक जैसे अपराधों के तहत जेल में बंद हैं. कुछ हत्या, हत्या का प्रयास, मानव तस्करी, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के तहत जेल में बंद हैं.
Also, Read This:
https://www.troopel.com/2020/09/jail-representative-of-public-who-became-government-son-in-law.html


0 टिप्पणियाँ