Banner

जेल: जनता के प्रतिनिधि, जो बने सरकारी दामाद


नेता-राजनेता जिन्हे हम जनता के प्रतिनिधि के रूप में भी जानते है. जिन्हे जनता भारी तादाद में वोट देकर अपने लिए चुनती है. ताकि वह जनता के लिए काम कर सके. सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों को उन तक पंहुचा सके. लेकिन क्या सभी सुविधाएँ जनता तक पहुँचती है ?, बिल्कुल नहीं ये जन प्रतिनिधि बीच रास्ते में ही उसे चट कर जाते है. अपनी भ्रष्टाचारी प्रवत्ति के चलते, और ये भ्रष्टाचार 99 प्रतिशत नेताओं के अंदर भरा होता है.ऐसे ही कुछ नेताओं के नाम हम आपके सामने लेकर आए है जो किसी न किसी भ्रष्टाचार या गुनाह के चलते जेल की सजा काट चुके है. वैसे गुनहगार तो सभी है लेकिन वो कहावत है न “हमाम में सब नंगे हैं” जिसका पर्दा उठ गया वो सबके सामने.

लालू प्रसाद यादव
रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी पाया. जिसके बाद उन्हें पांच साल की जेल की सजा हुई साथ ही उनपर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.



सुरेश कलमाड़ी
25 अप्रैल, साल 2011 में कॉमनवेल्थ घोटाले के आरोप में सीबीआई ने सुरेश कलमाड़ी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद वह देश की सबसे बड़ी जेल भेजा गया. कलमाड़ी को खेल से संबंधित पुरस्कारों में धोखाधड़ी, षड्यंत्र और भ्रष्टाचार के आरोप के चलते गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली के जेल में 9 महीने बिताने के बाद कलमाड़ी को 2012 की शुरुआत में तिहाड़ भेज दिया गया.

कनिमोझी
डीएमके नेता और एम करुणानिधी की बेटी कनिमोझी को 20 मई 2011 में पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने दिए थे. कनिमोझी के साथ कालगनार टीवी सीईओ शरद कुमार को भी हिरासत में लिया गया था. इनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद गिरफ्तारी हुई. 28 नवंबर, 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

बीएस येदियुरप्पा
भाजपा के दक्षिण भारत के पहले मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा को भी जेल जाना पड़ा. कोर्ट ने येदियुरप्पा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे. येदियुरप्पा को 15 अक्टुम्बर 2011 को गिरफ्तार किया गया था. उनका गुनाह यह था कि उन्होंने सरकारी भूमि को दर्शाने में कथित अनियमितताओं में आरोपी पाया.

बंगारू लक्ष्मण
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को 2001 तहलका स्टिंग मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दोषी पाया गया था. यह मामला कथित हथियार सौदे से संबंधित था. उन्हें चार साल की जेल की सजा सुनाई गई.

महिपाल मदेरणा
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री रहे महिपाल मदेरणा को सीबीआई ने 3 दिसंबर, 2011 को भवानी देवी लापता मामले में गिरफ्तार किया गया था. यहाँ मामला सीबीआई के पास गया. सीबीआई ने महिपाल मदेरणा और कांग्रेस सांसद मलखान सिंह को मामले में कथित भागीदार होने पर गिरफ्तार किया.

अमर सिंह
राज्य सभा सांसद और पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह को 6 सितंबर, 2011 को कैश फॉर वोट स्कैम मामले में 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

हमारी इस खबर में राजनीति के तमाम बड़े चेहरे शामिल थे. इनके अलावा भी कई और चेहरे है जो जेल की सजा काट चुके है. जनता के सेवक बनने के नाम पर ये राजनेता सिर्फ और सिर्फ जनता के पैसों से अपने ही घर भर रहे है.

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ