Banner

IPL 2023 शुरू होने से पहले ही मैदान पर छक्के लगाते दिखे धोनी


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच होने वाला है। इस मुकाबले से पहले CSK ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास मैच खेला और इस मुकाबले को देखने के लिए फैन्स भी स्टेडियम में मौजूद थे। 



धोनी ने ट्रेनिंग में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले कई दिनों से ट्रेनिंग कर रहे हैं। सीएसके ने अपने ट्विटर पेज पर धोनी का एक  वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में माही चेपक्कम के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं |

वीडियो में धोनी एक तेज गेंदबाज को दो छक्के मारते नजर आ रहे हैं। धोनी के इन दो शॉट से स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक जोर-जोर से तालियां बजाने लगे.

यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है

खबरें यह भी आ रही हैं कि यह महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी ने सीएसके की कप्तानी में चार आईपीएल खिताब जीते हैं। पहले 2010 में, फिर 2011 में, फिर 2018 और 2021 में धोनी की कप्तानी में सीएसके चैंपियन बनी थी। इस साल भले ही यह सीजन धोनी का आखिरी साबित हो लेकिन टीम खिताब जीतकर उन्हें अलविदा कहना चाहेगी.

CSK IPL 2023 स्क्वाड

महेंद्र सिंह धोनी (c&wk), डेवोन कॉनवे, रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुब्रांशु सेनापति, बेन स्टोक्स, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हेंकरकेगर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश पांडे, सिमरजीत सिंह, दीपक सहर, प्रशांत सोलंकी, महेश दीक्षाना, अजिंक्य रहाणे, शेख राशिद, निशांत सिंधु, सिसंडा महला, अजय मंडल, भगत वर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ