Banner

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी की तीन महिलाओं से ली राशन की जानकारी



डिंडौरी: जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजौरा में राशन आपके ग्राम योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधा संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री ने गांव की लामिया बाई, कलाबाई और दामिनी से अलग-अलग बात करते हुए उनसे अब तक राशन वितरण में होने वाली समस्याओं की जानकारी लेने के साथ राशन आपके ग्राम योजना शुरू होने से क्या लाभ होगा इसके बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री से लमिया बाई ने राम-राम करते हुए बताया कि उन्हें पहले 8 किलोमीटर दूर ग्राम भानपुर राशन लेने पैदल जाना पड़ता था। ऐसे में 2 दिन उन्हें लगते थे। अब गांव में ही राशन मिलने से उनका समय बचने के साथ आर्थिक लाभ भी होगा।


राशन के लिए जाना पड़ता था दूसरे गांव : गांव की कला बाई से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि उसके परिवार में कितने सदस्य हैं और निश्‍शुल्क राशन मिलता है कि नहीं। इस पर कलाबाई ने बताया कि परिवार में उसके 4 सदस्य हैं। 20 किलो राशन उसे मिलता है। पहले लंबी दूरी तय कर भानपुर जाना पड़ता था। बारिश के दौरान नदी में बाढ़ आने से वह दूसरे गांव में ही फंस जाती थी। अब उनकी समस्या दूर हो गई। गांव की दामिनी बाई ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री से बताया कि पहले राशन लाने में 3 दिन तक लग जाते थे। अब बड़ी राहत होगी। मुख्यमंत्री ने जब अन्य योजनाओं के लाभ की जानकारी दामिनी से ली तो दामिनी ने लगभग 2 दर्जन से अधिक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे दी। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतनी योजनाओं की जानकारी तो उन्हें भी नहीं है, जितनी जानकारी दामिनी ने बता दी। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान तीनों महिलाओं से वैक्सीन लगवाने की भी जानकारी ली, जिस पर महिलाओं ने बताया कि उन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे में सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस दौरान कलेक्टर रत्नाकर झा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Koo App
’राशन आपके ग्राम योजना’ की विशेषता है कि वाहन जनजातीय युवा लेकर क्षेत्र तक जाते हैं।यह वाहन सरकार ने अपनी गारंटी पर बैंक से ऋण पर दिलाए हैं,जिससे युवाओं को रोजगार मिला है। राशन आपके ग्राम योजना की गाड़ियों के संचालकों व हितग्राहियों से वीसी से संवाद किया। https://www.facebook.com/ChouhanShivraj/posts/4554087424675688 - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 1 Dec 2021

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ