Banner

Olympics 2021 : जानें 5वें दिन कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

भारतीय शूटर्स ने दिन की शुरुआत जीत से दिलाई लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। भारत के स्टार निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी मिक्स्ड टीम 10 मी एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन मेडल राउंड में जगह बनाने में असफल रही। हालांकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराकर शानदार वापसी की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली

बैडमिंटन में सात्विक और चिराग जीत के बावजूद नॉकआउट से बाहर

सात्विकसाईराज रंकीरेडी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन पुरुष युगल ग्रुप ए के अपने तीसरे मैच में बेन लेन और सीन वेंडी की ब्रिटेन की जोड़ी को हराया लेकिन इसके बावजूद नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रही।

सात्विक और चिराग की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी ने लेन और वेंडी की दुनिया की 18वें नंबर की जोड़ी को 44 मिनट चले मुकाबले में 21-17, 21-19 से हराकर ग्रुप में दूसरी जीत दर्ज की। चीनी ताइपे की यैंग ली और ची लिन वैंग की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने हालांकि मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को 21-18, 15-21, 21-17 से हरा दिया जिससे सात्विक और चिराग टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

भारत, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे तीनों जोड़ियों ने दो-दो जीत दर्ज की थी लेकिन चीनी ताइपे और इंडोनेशिया की जोड़ियां ग्रुप चरण में गेम जीतने और हारने के बीच बेहतर अंतर के कारण शीर्ष दो स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंचने में सफल रही। इंडोनेशिया की जोड़ी का गेम अंतर प्लस तीन, चीनी ताइपे का प्लस दो और भारत का प्लस एक रहा।

टेटे में भारतीय चुनौती खत्म

अचंत शरत कमल के तीसरे दौर में चीन के मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन मा लांग से हार के साथ भारत की तोक्यो ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चुनौती समाप्त हो गई। शरत ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को पहले तीन गेम में कड़ी चुनौती दी लेकिन आखिर में उन्हें 1-4 (7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11) से हार का सामना करना पड़ा। शरत और मनिका बत्रा मिश्रित युगल में पहले ही बाहर हो गए थे। मनिका भी महिला एकल में तीसरे दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रही थी। जी साथियान और सुतिर्था मुखर्जी भी अपने एकल मैचों में शुरू में ही हार गए थे।


पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया

अपना पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से गंवाने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार वापसी की है। भारत ने स्पेन को 3-0 से हराकर पूल ए के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा। भारतीय टीम के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं। टीम इंडिया ने तीन में से दो मैच जीते जबकि एक गंवाए हैं। टॉप चार में रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

चीनी वेटलिफ्टर डोपिंग में फंसी, मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल गोल्ड में हो सकता है तब्दील

पदक राउंड में नहीं पहुंच सकी मनु और सौरभ की जोड़ी

तोक्यो ओलिंपिक खेलों (Tokyo Olympics 2020) के 5वें दिन मंगलवार को निशानेबाजी में भारत की उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगा। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर (Manu Bhaker) और सौरभ चौधरी (Saurabh Chaudhary) की जोड़ी शीर्ष-4 में जगह नहीं बना पाई। यह जोड़ी दूसरे दौर में कुल 380 के स्कोर के साथ 7वें स्थान पर रही।

इससे पहले सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने क्वालीफिकेशन के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया लेकिन अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल को शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

मनु और सौरभ ने शानदार शुरुआत की और क्वालीफिकेशन के पहले चरण में 582 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो रूसी ओलंपिक समिति के वितालिना बातसराशकिना और आर्तम चेरनोसोव और चीन के झियांग रैनझिन और वी पांग से एक अंक अधिक था। सौरभ ने पहले चरण में 98, 100 और 98 के स्कोर के साथ कुल 296 अंक बनाए जबकि मनु ने 286 अंक (97, 94 और 95) अंक हासिल किए।

अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी 564 अंक के साथ 17वें स्थान पर रहने के कारण पहले चरण में ही स्पर्धा से बाहर हो गई। अभिषेक ने 283 (92, 94 और 97) जबकि यशस्विनी ने 281 (95, 95 और 91) अंक बनाए।

स्रोत - नवभारत टाइम्स 

आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

खेल  - troopel.com पर हम आपके लिए लाएं हैं ताज़ा खेल समाचार आपके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ