पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं। यह तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है और वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा ममता अपनी यात्रा के पहले दिन तीन कांग्रेसी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि, इसे सिर्फ शुरुआत कहा जा सकता है। अगले तीन दिनों में ममता बनर्जी सोनिया गांधी से भी चाय पर मिलेंगी। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख और समय नहीं बताया गया है।
Raj Kundra Case में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी, गहना वशिष्ठ करेंगी बड़ा खुलासा
तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ममता बनर्जी मंगलवार को शाम चार बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। हालांकि, ममता की पहली मुलाकात आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस नेता कमलनाथ से हैं। 3 बजे वह आनंश शर्मा से मिलेंगी और इसके बाद शाम साढ़े 6 बजे वह फिर से कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात करेंगी।
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली दौरे पर पहुंचीं ममता बनर्जी अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।
स्रोत- Live Hindustan
आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
राजनीति - जानिए क्या चल रहा है हमारे देश की राजनीति में, पढ़िए राजनीतिक पार्टी से जुड़ी ताज़ा खबरें


0 टिप्पणियाँ