Banner

क्रिसमस डे पर भाषण हिंदी में (Christmas Day Speech in Hindi)

क्रिसमस डे को हम बड़े दिन के नाम से भी जानते हैं। बड़ा दिन प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को बहुत ही धूम-धाम से बनाया जाता है। क्रिसमस डे, ईसाई धर्म के लोगों का सबसे बड़ा त्योहार है। पूरे विश्व भर में साल भर बच्चों से साथ बड़े भी क्रिसमस डे का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में क्रिसमस डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है और क्रिसमस डे पर स्पीच भी दी जाती है जिसमें क्रिसमस डे से जुड़ी बातें बताई जाती हैं। आप हमारे इस पेज से क्रिसमस डे पर भाषण हिंदी में पढ़ सकते हैं और Christmas Day के बारे में जान सकते हैं। अगर आप Christmas Day Speech in Hindi पढ़ना चाहते हैं तो इस पेज को नीचे तक देख सकते हैं।


क्रिसमस डे पर भाषण हिंदी में (Christmas Day Speech in Hindi)

किसी भी स्पीच को देने से पहले उसकी अच्छी तरह रिहर्सल और तैयारी करना बहुत जरूरी है। यहाँ हम आपको क्रिसमस डे पर स्पीच देने के लिए कुछ आइडिया बता रहें हैं जिनपर अमल करके आप अपने स्कूल, कॉलेज या ऑफिस के लिए एक अच्छी स्पीच तैयार कर सकते हैं। Happy Christmas Day पर शार्ट स्पीच नीचे से पढ़ें।

क्रिसमस डे शार्ट स्पीच इन हिंदी

हुआ था। इस त्यौहार को ईसाई धर्म के लोग प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं क्योंकि उनके लिए क्रिसमस डे सबसे बड़ा त्यौहार होता है। दुनिया भर के अधिकतर देशों में क्रिसमस के उपलक्ष्य में छुट्टी होती है। किसी-किसी देश में क्रिसमस पर एक सप्ताह तक की छुट्टी होती है।

क्रिसमस के त्योहार को अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। जैसे फिलीपींस में क्रिसमस ईव से पहले जायंट लैंटर्न फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जर्मनी में कोई व्यक्ति निकोलस बनता है। अगर हम अपने भारत की बात करें तो यहाँ पर क्रिसमस डे के दिन लोग चर्च जाते हैं, कैंडल जलाकर प्रार्थना करते हैं और भगवान यीशु को याद करते हैं। इसके बाद क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। क्रिसमस डे दिन बाजार दुल्हन की तरह सज जाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को केक खिलाकर आपस में खुशियाँ बाँटते हैं और क्रिसमस डे सेलिब्रेट करते हैं। सेंटा क्ल़ॉज लोगों को गिफ्ट, चॉकलेट आदि चीजें बांटकर जाता है। क्रिसमेस डे के दिन लोग अपने परिवार के साथ या दोस्तों के साथ घूमने भी जाते हैं। इस तरह इसे मनाने का हर देश में अलग कल्चर है।

इन सारी बातों से हमें पता चलता है कि क्रिसमस डे मुख्य रूप से खुशियाँ बाँटने का त्योहार है और इसका असली मकसद आपस में भाई-चारा स्थापित करना है। ईसा मसीह ने भी दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने और सुख-दुख में एक दूसरे के काम आने का संदेश दिया था। सैंटा क्लॉज की दूसरों को खुशियाँ बांटने की आदत हमें भी अपने जीवन में अपनानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आपको क्रिसमस डे पर मेरा भाषण पसंद आया होगा। आप सभी को मेरी तरफ विश यु अ वैरी वैरी मैरी क्रिसमस।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ