Banner

अंगूर की खेती करा सकती है दोगुनी कमाई, जानें क्या कहते हैं जानकार | शान-ए-किसान

 

किसान अपने खेत में बोई फसलों की अच्छी पैदावार के लिए कई प्रयास करता है, ताकि वह फसल की उपज से बेहतर लाभ कमा सके। इस लाभ को कमाने के लिए किसान सब्जी और फूल की खेती के साथ अंगूर की खेती भी कर सकते हैं। अंगूर की खेती आपकी आमदनी को दोगुना कर सकती है। जानकारों का भी मानना है कि एक एकड़ में अंगूर की खेती से हर साल लगभग 6 से 7 लाख रुपये का मुनाफ़ा हो सकता है। 


किस मौसम में करना चाहिए अंगूर की खेती
इस खेती की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए मौसम का अनुकूल होना बहुत जरूरी है। बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक में अंगूर की खेती बड़े पैमाने पर होती है। दुनियाभर में लगभग 10 अंगूर उत्पादक देश हैं, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है। यदि किसान चाहें, तो हरे अंगूर के साथ-साथ काले रंग अंगूर की खेती भी कर सकते हैं। 
राष्ट्रीय उद्यान विभाग के मुताबिक, इसकी खेती गर्म और शुष्क जलवायु में की जाती है। बता दें कि यदि किसान फसल की ड्रिप सिंचाई करें, तो पानी की बचत भी की जा सकती है। इसकी खेती के लिए तापमान 25 से 32 डिग्री का होना चाहिए। 


बाग में बाड़ लगाकर खेती
बागवान जानकारों की मानें, तो अंगूर की खेती को बाग में बाड़ लगाकर करनी चाहिए। इस तरह इसकी पैदावार अच्छी होती है। यदि किसान चाहें, तो बाग में लोहे के एंगल या लकड़ी के बांस पर जाल तैयार कर सकता है। बाग में बाड़ को तैयार करने के बाद लाइन से अंगूर के पौधे लगाएं। बता दें कि इन लाइन से लाइन की दूरी लगभग 9 फीट की होनी चाहिए। इसके साथ ही एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी लगभग 5 फीट की रखें। इस तरह पौधे बांस या लोहे के एंगल के सहारे से ऊपर चढ़कर तारों के जाल पर फैल जाते हैं। इस प्रकार किसान को एक बहुत ही उम्दा अंगूर की फसल और लाभ प्राप्त होता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ