Mirzapur 2 Trailer: 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर रिलीज, गुड्डू और कालीन का मचा घमासान- देखें Video
Mirzapur 2 Trailer: 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, वीडियो यूट्यूब पर खूब तहलका मचा रहा है.ट्रेलर में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु का घमासान अंदाज नजर आ रहा है.
मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2) की कहानी पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा (Shweta Tripathi Sharma), रसिका दुगल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग द्वारा निभाए गए पहले सीज़न के लोकप्रिय किरदारों की नींव पर होगी. वहीं, इस बार विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली, और ईशा तलवार जैसे अन्य लोगों के सम्बन्ध में प्रशंसक कुछ दिलचस्प मोड़ देख सकते हैं. बता दें, 'मिर्जापुर 2' 23 अक्टूबर को रिलीज होगी.
इस सीजन में कई दावेदार 'मिर्जापुर (Mirzapur 2)' पर अपना कब्जा जमाने के लिए लड़ते दिखाई देंगे, तो वहीं, गुड्डू भैया अपने भाई की मौत का बदला लेंगे. 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि रिलीज होते ही अब तक इसको 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, फैन्स ट्रेलर रिलीज होने के बाद और भी ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं. इस सीजन एक बार फिर पंकज त्रिपाठी अपने दमदार किरदार से सबको हैरान करते नजर आएंगे.


0 टिप्पणियाँ