Banner

गणतंत्र दिवस: हमें गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट करता है

गणतंत्र दिवस: गौरव एवं देशभक्ति का उत्सव या



हर साल 26 जनवरी को भारत के लोग बड़े ही उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाते हैं और बहुत गर्व व्यक्त करते हैं। हम गर्व से अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, राष्ट्रगान गाते हैं और परेड में भाग लेते हैं। इसमें हमारा इतिहास और उज्जवल भविष्य की आकांक्षा दिखती है। यह दिन हमें गर्व से भर देता है और हम ‘जय हिन्द’ का नारा लगाते हैं! गणतंत्र दिवस के उत्सव पर बात करते हुए, एण्डटीवी के कलाकारों ने गौरव और देशभक्ति की भावना अभिव्यक्त की। इन कलाकारों में शामिल है ंआशुतोष कुलकर्णी (‘अटल‘ के कृष्ण बिहारी वाजपेयी), गीतांजलि मिश्रा (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं’)। एण्डटीवी के शो ‘अटल‘ में कृष्ण बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे आशुतोष कुलकर्णी ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस पर हम सभी के मन में गर्व और देशभक्ति की भावना होती है। यह दिन अपने देश की बेजोड़ कहानी दिखाने और हमें एकजुट करने वाले साझा मूल्यों को समर्पित होता है। इस दिन तिरंगा ऊँचा लहराता है और यह हमारे देश को परिभाषित करने वाली एकता और विविधता का प्रतीक है। मुझे टेलीविजन पर इसका उत्सव देखना पसंद है। उनमें ऐसे लोगों का बलिदान दिखाया जाता है, जिन्होंने हमें लोकतंत्र का रास्ता दिखाया था। गणतंत्र दिवस हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सिद्धांत को बनाये रखने की जिम्मेदारी याद दिलाता है। मुझे उस स्वतंत्रता और अवसरों पर गर्व महसूस होता है, जो हमारे संविधान ने हमें दिये हैं। सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!’’

एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश की भूमिका निभा रहीं गीतांजलि मिश्रा ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस गर्व करने, बलिदानों को याद करने, हमें एकजुट रखने वाले मूल्यों को सराहने और देशभक्ति के उत्साह में रंग जाने का दिन होता है। इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जन्म हुआ था। नागरिकों के लिये इसका बड़ा महत्व है, क्योंकि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के उन सिद्धांतों की याद दिलाता है, जो हमारे देश का मार्गदर्शन करते हैं। यह एकता एवं प्रगति की ओर हमारे विविधतापूर्ण देश की यात्रा का प्रतीक है। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’’ एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में अंगूरी भाबी बनीं शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना जगाता है। झंडा फहराते हुए देशभक्ति के गाने सुनना और देशभर में मनाये जाने वाले उत्सव को देखना हमें भारत की पहचान और लोकतांत्रिक आदर्शों के लिये लगातार समर्पित रहने की याद दिलाता है। यह दिन भारतीय संविधान के निर्माण की याद दिलाने के लिये महत्वपूर्ण है। यह स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये हमारे कठोर संघर्षों की याद भी दिलाता है और हमारे देश को बचाने के लिये स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गये साहसपूर्ण बलिदानों का सम्मान करता है। इस दिन के विविध आयोजन और समारोह हमें एकजुट करते हैं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को साथ लाकर विविधता में एकता का महत्व दिखाते हैं। सभी को खुशियों से भरपूर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द!’’

अपने चहेते कलाकारों को देखिये ‘अटल’ में रात 8:00 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ में रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार  सिर्फ एण्डटीवी पर!



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ