सोनी सब के ‘पश्मीना - धागे मोहब्बत के’ में पश्मीना की भूमिका निभाने पर ईशा शर्मा
~ शो का प्रीमियर 25 अक्टूबर को होगा, जो सोमवार-शनिवार, शाम 7.30 बजे प्रसारित होगा ~
19 अक्टूबर, 2023: लीविज़न पर अपनी तरह का पहला शो, सोनी सब का ‘पश्मीना - धागे मोहब्बत के’ कश्मीर की जादुई घाटी में सेट और शूट की गई दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी प्रस्तुत करता है। इस मनोरम कथा में, ईशा शर्मा एक जीवन से भरपूर और उत्साही युवती पश्मीना की भूमिका निभा रही है, जो प्यार के विचार में विश्वास करती है और खुद की एक अनोखी प्रेम कहानी का अनुभव करने का सपना देखती है। कश्मीर में जन्मी पश्मीना उत्साह, सकारात्मकता और गर्मजोशी भरी मुस्कान से भरपूर है, और वह कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए हाउसबोट व्यवसाय चलाने में अपनी मां प्रीति (गौरी प्रधान) की मदद करती है।
ईशा शर्मा ने पश्मीना के अपने किरदार पर खुलकर बात करते हुए, इस किरदार के अनूठे गुणों और दर्शकों के लिए आगे की दिलचस्प यात्रा के बारे में जानकारी दी।
1. अपने किरदार पश्मीना के बारे में कुछ बातें साझा करें।
पश्मीना पेशे से टूर गाइड है और एक खुशमिजाज़ लड़की है जो जहां भी जाती है खुशियां फैलाती है। भले ही उसका स्वभाव सख्त लग सकता है, लेकिन उसमें एक तरह की मासूमियत भी है जो एक छोटे शहर में बड़े होने से आती है। दिल से सच्ची रोमांटिक, पश्मीना प्यार की ताकत पर दृढ़ता से विश्वास करती है और क्लासिक रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा लेती है। उसका जीवन इन क्लासिक्स के सिनेमाई जादू से प्रभावित है। पश्मीना अपनी मां का बहुत आदर करती है, और अपने रिश्ते को काफी महत्व देती है। वह भगवान शिव की समर्पित भक्त हैं और अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं में शांति और मार्गदर्शन पाती है। पश्मीना का किरदार ताकत, मासूमियत, रोमांस और सम्मान का मिश्रण है, जो उसे ‘पश्मीना - मोहब्बत धागे के’ कहानी में एक आकर्षक किरदार बनाता है।
2. स्क्रिप्ट पढ़कर और पश्मीना के किरदार के बारे में जानकर आपको कैसा महसूस हुआ?
मुझे पश्मीना के किरदार से तुरंत कनेक्शन महसूस हुआ, क्योंकि वह काफी कुछ मेरी जैसी ही है। उसकी तरह, मैं भी दिल से देसी गर्ल हूं, जो विपरीत परिस्थितियों का मजबूती से सामना करती है। मेरा परिवार मेरे आदर्शों के मूल में है, और मुझे उनका समर्थन करने और उनकी देखभाल करने में बहुत खुशी होती है। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं वास्तव में ऐसा किरदार निभाने के बारे में कल्पना कर सकी। यह किरदार वास्तव में मेरे स्वभाव से मेल खाता है, और मैं इसे पर्दे पर जीवंत करने के लिए उत्साहित हूं।
3. क्या आप हमें पश्मीना और उसकी मां के बीच के रिश्ते के बारे में और बता सकती हैं, और यह शो में उसके चुनावों को कैसे प्रभावित करता है?
पश्मीना का अपनी मां के साथ अविश्वसनीय रूप से घनिष्ठ संबंध है; वे बेस्ट फ्रेंड हैं। वह अपनी मां के हाउसबोट व्यवसाय में सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अपनी दोस्ती के बावजूद, पश्मीना अपनी मां के चुनावों का गहरा सम्मान करती है और उनकी सीमाओं को समझती है। अपनी मां के प्रति उसका प्यार इतना शुद्ध है कि वह अपनी मां की इच्छाओं के सम्मान के चलते अपनी रोमांटिक इच्छाओं को छोड़ने के लिए भी तैयार है। प्रीति पश्मीना की सभी चुनावों में उसका समर्थन करती है, लेकिन उसने पश्मीना को एक विशेष चेतावनी दी है: "कभी किसी पर्यटक के प्यार में मत पड़ना।" दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि जब पश्मीना को एक पर्यटक राघव से प्यार हो जाता है तो यह रिश्ता कैसे सामने आता है।
4. प्यार और रोमांस के बारे में पश्मीना के क्या विचार हैं?
रोमांस को लेकर पश्मीना का दृष्टिकोण सीधा है; वह क्लासिक पुरानी रोमांटिक फिल्मों की तरह एक गंभीर और भावुक प्रेम कहानी जीना चाहती है। वह भव्यता, नाटकीयता और गहरी भावनाओं से भरे प्यार की कल्पना करती है। उसका दिल ऐसे प्यार का अनुभव करने के लिए तैयार है, जो आपको रोमांचित कर देता है और हर पल को बॉलीवुड फिल्म के किसी सीन की तरह महसूस कराता है। यश चोपड़ा की फिल्मों के जादू को दर्शाने वाली एक प्रेम कहानी की पश्मीना की इच्छा उसके किरदार में एक दिलचस्प पहलू जोड़ती है, और दर्शक ऐसे प्यार की तलाश में रोमांस और ड्रामा से भरी यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं।
5. कश्मीर की खूबसूरत घाटी शो को कैसे बेहतर बनाती है, और इस जगह में ऐसा क्या अनोखा है जो दर्शकों को पसंद आएगा?
टेलीविज़न में मेरा पहला शो होने के नाते, ऐसे लुभावने स्थान पर पश्मीना की शूटिंग करना किसी सपने के सच होने जैसा लगता है। यह मुझमें अतिरिक्त प्रोत्साहन जोड़ता है, जिससे मैं विभिन्न दृश्यों में अपनी क्षमता के अनुसार अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दे पाती हूं। कश्मीर की आश्चर्यजनक पृष्ठभूमि हमारी कहानी की यथार्थता को बढ़ाती है, जो हमारे शो के सार के साथ पूरी तरह मेल खाता है। हमारा लक्ष्य अपने दर्शकों को एक प्रामाणिक और गहन अनुभव प्रदान करना है, और ऐसी सुरम्य पृष्ठभूमि उस लक्ष्य को पाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
6. क्या आप हमें “पश्मीना - धागे मोहब्बत के” की शूटिंग के दौरान के कुछ रोमांचक किस्से/घटनाएं बता सकती हैं?
यह मेरा पहला शो है, और इसमें मिले अनुभव का हर पहलू पूरी तरह से नया और उत्साहजनक लगता है। मुझे इसका श्रेय सोनी सब और एल्केमी फिल्म्स को देना होगा क्योंकि यह कहानी के विभिन्न पहलुओं को एक साथ बुनने, निरंतरता बनाए रखने और ऐसी असाधारण स्क्रिप्ट खोजने की एक जटिल प्रक्रिया है। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे मैं किसी सपने में जी रही हूं। यह सफर मेरी सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है और मुझे अज्ञात क्षेत्रों को समझने की सहूलियत दे रही है, और मैं इसके हर पल का आनंद ले रही हूं।
7. एक अभिनेत्री के रूप में इस प्रोजेक्ट पर काम करने में आपको सबसे अधिक क्या करने में मज़ा आया, और इससे आपके करियर में आगे बढ़ने में कैसे मदद मिलेगी?
वैसे, सच कहूं तो मैं कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, और मैंने अभिनय में औपचारिक प्रशिक्षण भी नहीं लिया है। हालांकि, किस्मत से, मुझे यह प्रोजेक्ट मिल गया, और मैं भाग्यशाली हूं कि मैं अपने निर्देशक के मार्गदर्शन में हर दिन सीख रही हूं। मैं गौरी मैम और निशांत जैसे अपने सह-कलाकारों के प्रदर्शन को उत्सुकता से देखती हूं और हर दिन अपने कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं। यह सफर मुझे बिल्कुल नया लगता है क्योंकि इससे पहले मुझे सिखाने वाला कोई नहीं था। फिर भी, इस नए अवसर के साथ, मैं सीखने के लिए उत्सुक हूं, और मैं भविष्य में एक कुशल अभिनेत्री बनने की इच्छा रखती हूं।
8. पश्मीना एक ड्रीमर है। वह बातूनी है और बहुत आशावादी है। आप उनसे कितनी मिलती-जुलती हैं और यह किरदार निभाने में क्या चुनौतियां आईं?
यह किरदार काफी हद तक मेरे व्यक्तित्व से मेल खाता है। पश्मीना की तरह, मैं भी एक मौज-मस्ती पसंद करने वाली लड़की हूं जिसे सपने देखना पसंद है। हालांकि, मुझे भी उसकी तरह ही विनम्र और संयमित होने पर गर्व है। पश्मीना और मेरे बीच एक और समानता भगवान शिव में विश्वास करना है। मैं 'पश्मीना' में अपने किरदार को जीवंत बनाने, अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खुशी और संतुष्टि देने के लिए ज़बरदस्त कोशिश कर रही हूं।
सोनी सब का शो ‘पश्मीना - मोहब्बत धागे के’ 25 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे आपके टेलीविज़न स्क्रीन पर आएगा


0 टिप्पणियाँ