Banner

एण्डटीवी: लगेगा जोर का झटका!

लगेगा जोर का झटका!

And TV


इस सप्ताह, एण्डटीवी के ‘दूसरी मां‘, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की कहानी में एक चैंकाने वाला मोड़ आयेगा। एण्डटीवी के ‘दूसरी मां‘ की कहानी के बारे में बताते हुये, यशोदा ने कहा, ‘‘अस्पताल में कृष्णा (आयुध भानुशाली) का ब्लड टाइप एक लड़के के ब्लड टाइप से मैच कर जाता है, जिसे फौरन बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है। इसलिये कृष्णा यशोदा (नेहा जोशी) से एक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) पर साइन करने के लिये कहता है, लेकिन वह साफ मना कर देती है। हालांकि, कृष्णा उसे और मालती (अनीता प्रधान) को मनाने में कामयाब हो जाता है और वे दादाजी (सुनील दत्त) की बिगड़ती हालत को देखते हुये शुरूआती इनकार के बाद उसकी बात मान लेते हैं। मेडिकल टीम के लोग उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिये ऑपरेटिंग रूम में लेकर जाते हैं। इस बीच मालती अरविंद (मयंक मिश्रा) को काॅल करके बताती है कि कृष्णा के अपना बोन मैरो डोनेट करने से दादाजी के ऑपरेशन के लिये पैसों का इंतजाम हो गया है, जिसे सुनकर वह चैंक जाता है। सर्जरी के दौरान अरविंद और कामिनी मन ही मन उम्मीद करते हैं कि कृष्णा का ऑपरेशन असफल हो जाये। रणधीर (दर्शन दवे) यशोदा को काॅल करके सुरेश का हालचाल पूछता है और वह उसे आश्वस्त करती है कि सुरेश की सर्जरी अच्छे से चल रही है और वह जल्द ही ठीक हो जायेगा। हालांकि, सुरेश का ऑपरेशन कर रहे डाॅक्टर बताते हैं कि सर्जरी सफल हुई है, लेकिन कृष्णा की सर्जरी कर रहे डाॅक्टरों का कहना है कि कृष्णा की जिंदगी खतरे में है।‘‘

And TV


एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कहानी के बारे में दरोगा हप्पू सिंह ने बताया, ‘‘कमिश्नर (किशोर भानुशाली) दशहरा के लिये पुलिस विभाग द्वारा आयोजित होने जा रहे रामलीला के आयोजन के बारे में हप्पू (योगेश त्रिपाठी) को बताता है। कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) बताती है कि हप्पू के दिवंगत पिता खोदी चाहते थे कि उनका बेटा एक दिन रामलीला में श्री राम की भूमिका निभाए। इस इच्छा को पूरा करने का वादा करते हुए हप्पू अपनी माँ को आश्वस्त करता है कि वह श्रीराम की भूमिका निभाएगा। कुछ देर बाद राजेश (गीतांजलि मिश्रा) हप्पू के पास आती है और उसी दिन किसी हिल स्टेशन जाने की बात कहती है। हप्पू मान जाता है, जिससे कटोरी अम्मा की योजना बाधित होती है। तीखी बहस के बीच हप्पू अपनी माँ की इच्छा का सम्मान करने का फैसला करता है और भगवान राम की भूमिका निभाने जाता है। हालांकि, कमिश्नर इस भूमिका के लिये बेनी (विश्वनाथ चैटर्जी) को चुन लेता है। यह जानकार हप्पू बेनी से निवेदन करता है कि वह भूमिका उसे दे दे। लेकिन बेनी की पत्नी बिमलेश (सपना सिकरवार) इसका कड़ा विरोध करती है और जिद करती है कि बेनी ही भगवान राम की भूमिका निभाए। इस झगड़े से दोनों परिवारों के बीच तनाव हो जाता है। बेनी को वह भूमिका निभाने से रोकने के लिये हप्पू गलत तरीके से उसे गिरफ्तार कर लेता है। हालांकि, लगातार हो रहे झगड़े से कमिश्नर चिढ़ जाता है और आखिरकार उस भूमिका के लिये मनोहर को चुन लेता है, जिससे हर कोई चैंक जाता है।’’ एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की कहानी के बारे में अनीता भाबी ने बताया, ‘‘विभूति (आसिफ शेख) को एक रहस्यमयी गुफा का पता चलता है, जिसमें फेंकी जाने वाली हर चीज बढ़ जाती है। इस अविश्वसनीय खोज से रोमांचित होकर वह अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) और डेविड चाचा (अनूप उपाध्याय) को बताता है। तिवारी (रोहिताश्व गौड़) उनकी बात सुन लेता है और लालच में आ जाता है। अपनी संपत्तियों को दोगुना करने की संभावना से खुश होकर, वह तीनों उस गुफा को जाँचने का फैसला करते हैं। उन्हें आश्चर्य होता है, जब तिवारी और अनीता द्वारा फेंकी गई चीजें उनकी आँखों के सामने बढ़कर लौटती हैं। अनीता अपना सारा फर्नीचर बेचने की सोचती है, ताकि जरूरी पैसा मिल सके और उस पैसे को गुफा में फेंककर बढ़ाया जा सके। इसी तरह, तिवारी पर भी पैसों का नशा चढ़ जाता है और वह अंगूरी (शुभांगी अत्रे) के मना करने के बावजूद अपनी संपत्तियाँ बेच देता है। खूब सारा पैसा जुटाकर वे उत्सुकता से उसे गुफा में फेंकते हैं, लेकिन जब कुछ लौटकर नहीं आता है, तब वे निराश हो जाते हैं। बाद में उन्हें खबर मिलती है कि कुछ शातिर ठगों ने धोखाधड़ी की यह योजना बनाई थी और वे चैंक जाते हैं।’’

 

And TV

देखिये ‘दूसरी मां‘ रात 8:00 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार,  सिर्फ एण्डटीवी पर! 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ