Banner

SpiceJet Q1 Results:आर्थिक उथल-पुथल में शानदार प्रदर्शन: चुनौतीभरे समय में उड़ान भरते शेयर

SpiceJet Q1 Results: रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद आई घाटे से फायदे में, कमजोर मार्केट में भी शेयर बने रॉकेट

stock market news, spicejet,spicejet result, spicejet profit,spicejet share price,moneycontrol,moneycontrol hindi,business news in hindi,स्टॉक मार्केट की खबरें, स्पाइसजेट,स्पाइसजेट की खबरें, स्पाइसजेट रिजल्ट,स्पाइसजेट प्रॉफिट,स्पाइसजेट शेयर प्राइस

जून तिमाही में SpiceJet को जून तिमाही में 197.64 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में 783.72 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।

SpiceJet Q1 Results: सस्ती हवाई सेवा मुहैया कराने वाली दिग्गज विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही शानदार रही। कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई। रेवेन्यू में गिरावट की भरपाई खर्चों में कमी से हुई और कंपनी मुनाफे में आ गई। इसका असर आज स्पाइसजेट के शेयरों पर भी दिख रहा है। आज घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव है लेकिन स्पाइसजेट में अच्छी तेजी दिख रही है। BSE Sensex रेड जोन में है जबकि स्पाइसजेट इंट्रा-डे में 6 फीसदी उछल गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अभी भी यह मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 4.34 फीसदी की मजबूती के साथ 32.92 रुपये (SpiceJet Share Price) पर है।

SpiceJet Q1 Results की खास बातें

जून तिमाही में स्पाइसजेट को जून तिमाही में 197.64 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में 783.72 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। मार्च तिमाही में कंपनी को 6.22 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो जून तिमाही में यह सालाना आधार पर 19 फीसदी गिरकर 1,917.43 करोड़ रुपये पर आ गया। जून 2022 तिमाही में इसे 2,371.53 करोड़ रुपये और मार्च 2023 तिमाही में 2,043.91 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल हुआ था। रेवेन्यू गिरने के बावजूद जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा इसलिए बढ़ा क्योंकि इसका कुल खर्च अप्रैल-जून 2023 में सालाना आधार पर पर 36 फीसदी गिरकर 2,069.24 करोड़ रुपये पर आ गया। मार्च तिमाही में इसका खर्च 2,504.79 करोड़ रुपये था।

SpiceJet के शेयरों की क्या है हालत

आज स्पाइसजेट के शेयर कमजोर मार्केट में भी तेजी से उछल रहे हैं। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6 फीसदी उछल गए थे। एक साल के निचले स्तर से यह 45 फीसदी से अधिक उबर चुका है। इस साल 23 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 22.65 रुपये पर था। पिछले साल 18 अगस्त 2022 को यह एक साल के हाई 49.30 रुपये पर था।

साभार: मनीकंट्रोल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ