Banner

Siddique Ismail Death: बॉडीगार्ड' के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का निधन

Siddique Ismail Death: मलयालम फिल्म डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार में अब उनकी पत्नी और तीन बेटिया हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। डायरेक्टर लंबे समय से बीमार थे और 7 अगस्त को उन्हें हार्ट अटैक आया था।

Siddique Ismail RIP



मशहूर डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है मशहूर डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे 

सिद्दीकी को ECMO सपोर्ट पर भी रखा गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका

मशहूर डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का मंगलवार, 8 अगस्त को 63 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें पिछले महीने लीवर की बीमारी के बाद कोच्चि के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार, 7 अगस्त की दोपहर को सिद्दीकी को दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद उन्हें एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई।

हाइलाइट्स

  • मशहूर डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है
  • मशहूर डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे
  • सिद्दीकी को ECMO सपोर्ट पर भी रखा गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका

सिद्दीकी इस्माइल के पार्थिव शरीर को कदवंथरा के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में 9 अगस्त की सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रखा जाएगा। बाद में उनके आवास पर रखा जाएगा, जिससे लोग श्रद्धांजलि दे सकें। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 6 बजे किया जाएगा। सिद्दीकी के परिवार में उनकी पत्नी सजिता और उनकी तीन बेटियां- सुमाया, सारा और सुकून हैं।

साभार : नवभारत टाइम्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ