Banner

IBPS Clerk Recruitment 2023: नवीनतम जानकारी और अपडेट्स

IBPS Clerk Recruitment 2023:

IBPS Clerk Recruitment 2023:
IBPS Clerk Recruitment 2023


IBPS Clerk Recruitment 2023: IBPS के तहत देशभर के विभिन्न बैंकों में 4 हजार से अधिक क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2023 को ही पूरी हो चुकी है. जिसके बाद उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि IBPS का जल्द ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. बता दें कि IBPS प्रीलिम्स परीक्षा 26, 27 अगस्त और 2 अक्टूबर को दो चरणों में होने वाली है.


ऐसी संभावना है कि परीक्षा शुरू होने की तारीख से 10 दिन पहले यानी 17 अगस्त तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद IBPS क्लर्क उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर कुछ जरूरी स्टेप्स दिया जाएगा. हालांकि एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है.


बता दें कि एडमिट कार्ड IBPS की आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in पर जारी किया जाएगा. जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जरूरी डिटेल्स देनी होगी. ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वो समय-समय पर IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल्स चेक करते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी न छूटने पाए.


ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.

अब स्क्रीन पर दिख रहे 'आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें.

अब उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें.

अब आपके स्क्रीन पर IBPS क्लर्क के लिए प्रवेश पत्र दिखाई देगा.

अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें.


साभार: Zee News




#ibps, #ibps clerk, #ibps clerk exam 2023, #ibps clerk prelims exam 2023, #ibps clerk prelims admit card 2023

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ