हार्दिक पांड्या की ये हरकत देख सिर पकड़ लेंगे सौरव गांगुली, एमएस धोनी, तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा के साथ हुई नाइंसाफी?
लगातार दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 37 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का की मदद से 49 रन बनाए। तिलक की फिफ्टी ना होने पर फैंस ने हार्दिक को लताड़ लगाई है।
सूर्यकुमार यादव का विश्व क्रिकेट में बजा डंका, 2021 से सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान भी कुछ ऐसा ही परिस्थितयां बनी थी। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंद में 81 रन की साझेदारी करके भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन सूर्यकुमार 83 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। लेकिन पारी के 18वें ओवर में हार्दिक ने तिलक को अर्धशतक पूरा करने नहीं दिया, जिससे फैंस काफी निराश हैं। तिलक वर्मा को अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए सिर्फ एक रन की दरकरार थी लेकिन हार्दिक पांड्या ने पूरा क्रेडिट लेते हुए छक्का लगाकर मैच खत्म किया। वहीं जब तिलक वर्मा 44 के स्कोर पर नाबाद थे तो खुद कप्तान पांड्या ने उनसे कहा था कि अंत तक टिके रहो और मैच को खत्म करके जाना।
साभार :हिंदुस्तान

0 टिप्पणियाँ