पाकिस्तान अब भी भारत में आयोजित होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप पर फैसला नहीं कर पा रहा है. पाकिस्तान भारत में होने जाने वाले होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर कल (गुरुवार) को बैठक करेगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप को लेकर विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है.
कमेटी पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला करने के लिए गुरुवार को बैठक करेगी. वैसे माना जा रहा है कि 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से पहले बाबर आजम एंड कंपनी को हरी झंडी देने से पहले कमेटी भारत में सुरक्षा जांच की अनुमति मांग सकती है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल को उन स्थानों का दौरा करने की अनुमति देने के लिए कहेगी, जहां पाकिस्तानी टीम को खेलना है.
पीसीबी के एक अधिकारी ने 'क्रिकबज' को बताया, "एक हाई-प्रोफाइल बैठक वर्ल्ड कप में भागीदारी पर फैसला करेगी." समिति में खेल मंत्री अहसान मजारी, मरियम औरंगजेब, असद महमूद, अमीन उल हक, कमर जमान कैरा और पूर्व राजनयिक तारिक फातमी शामिल हैं.
वहीं पीसीबी के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई ने अपनी कुछ मैचों के कार्यक्रम में संभावित बदलाव के बारे में सूचित किया है, जिनमें से एक बड़ा बदलाव भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर है.
भारत-पाकिस्तान मैच में फेरबदल हो सकता है, वहीं यह जरूरी नहीं है कि यह 14 अक्टूबर को ही हो. दूसरा बदलाव नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के मैच हो सकता है. यह 6 अक्टूबर को हैदराबाद में होना है. वहीं 12 अक्टूबर को पाकिस्तान-श्रीलंका के मैच में बदलाव नहीं होगा. वैसे बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही कहा है कि मैचों की वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा.
बीसीसीआई और आईसीसी के सूत्रों का कहना है कि इस सप्ताह वर्ल्ड कप का फाइनल प्रोगाम आने की उम्मीद है. कुल मिलाकर चार से छह खेलों की तारीखों में बदलाव की संभावना है. इस सप्ताह टिकटों की बिक्री की समयसीमा भी तय होने की उम्मीद है. वहीं पेटीएम इनसाइडर (Paytm Insider) को ऑनलाइन टिकट बेचने का लाइसेंस मिलने की उम्मीद है.
भारतीय टीम का शेड्यूल
8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई
11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, दिल्ली
15 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद 19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर vs नीदरलैंड्स, मुंबई
5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
11 नवंबर vs श्रीलंका, बेंगलुरु
पाकिस्तानी टीम का शेड्यूल
6 अक्टूबर vs श्रीलंका, हैदराबाद
12 अक्टूबर vs नीदरलैंड्स , हैदराबाद
15 अक्टूबर vs भारत , अहमदाबाद
20 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु
23 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, चेन्नई
27 अक्टूबर vs साउथ अफ्रीका, चेन्नई
31 अक्टूबर vs बांग्लादेश, कोलकाता
4 नवम्बर vs न्यूजीलैंड, बेंगलुरु
12 नवम्बर vs इंग्लैंड, कोलकाता
नोट: भारत पाकिस्तान का मैच और कुछ मैच बदल सकते हैं, लेकिन अभी इन पर अंतिम मुहर नहीं लगी है.
नॉकआउट स्टेज - कब हैं रिजर्व डे?
पहला सेमीफाइनल बुधवार 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन कोलकाता में होगा. दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व डे होगा.फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और 20 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है.सभी तीन नॉक-आउट मैच दिन-रात के होंगे, ये मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगे.
अभ्यास मैच और टूर्नामेंट वेन्यू
वर्ल्ड कप के दौरान कुल 10 वेन्यू होंगे. ये हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता हैं. हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे.
साभार: आज तक


0 टिप्पणियाँ