Sunny Deol की 'गदर 2' को टिकट खिड़की पर उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है, Sunny Deol की Gadar-2 की निगाह निश्चित ही पठान के कमाई के रिकॉर्ड पर भी होगी।
Sunny Deol की फिल्म 'Gadar-2' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में इस साल की सबसे बड़ी हिट Shahrukh Khan की 'Pathaan'' को भी पछाड़ दिया है। 'Gadar-2' ने पहले दिन सिंगल स्क्रीन की एडवांस बुकिंग में 'Pathaan' को मात दी है।
Gadar-2 के 1.3 लाख टिकट बिक चुके
ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि 'Gadar-2' के पहले दिन यानी 11 अगस्त के 1.3 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुके हैं। फिल्म के पहले दिन के लिए PVR में 40,200 टिकट, INOX में 31,900 टिकट, सिनेपोल्स में 21,010 टिकट, मिराज में 13,316 टिकट, राजहंस में 10,000 टिकट, वेव में 6,691, मूवीटाइम्स में 6,356, मूवीमैक्स में 5,515, M2K में 1,656, और सिटीप्राइड 1,250 टिकट बिके हैं। कुल 1,37,894 टिकट 'Gadar-2' के बिक चुके हैं।
Sanny और Shahrukh ने बात करना तो दूर, एक-दूसरे की ओर देखना भी कर दिया था बंद, दोनों में 16 साल तक नहीं हुई हाय-हेलो!
'Gadar-2' की एडवांस बुकिंग सिंगल स्क्रीन पर बेहद तगड़ी है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल के मुताबिक, बी एंड सी टियर सिंगल स्क्रीन पर 'Gadar-2' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 'Pathaan' से भी ज्यादा है। सिंगल स्क्रीन पर इस तरह से एडवांस बुकिंग हाल के सालों में नहीं देखी गई है।
साभार : पत्रिका


0 टिप्पणियाँ