हमारे उपमहाद्वीप के बेहतरीन लेखकों की
इन क्लासिक कहानियों को एक बार जरूर देखें
ज़ी थिएटर के संकलन 'यार जुलाहे' में देखिये प्रेमचंद, मंटो, बलवंत सिंह और
इंतिज़ार हुसैन की कालजयी कहानियों का नाटकीय पाठन
विभाजित होने के बावजूद, उपमहाद्वीप के कुछ
महानतम लेखकों जैसे मुंशी प्रेमचंद, सादत हसन मंटो, इंतिज़ार हुसैन और
बलवंत सिंह को अगर कोई चीज़ जोड़ती थी तो वो था प्रगतिशील मानवीय मूल्यों के प्रति
उनका साँझा प्रेम।अपनी कहानियों में उन्होंने ऐसे मुद्दों को दर्शाया जो अभी भी
प्रासंगिक हैं और ऐसे चरित्र रचे जो कभी पुराने नहीं लगते। जुलाई के माह में ज़ी
थिएटर का साहित्यिक संकलन 'यार जुलाहे' इन दिग्गजों द्वारा
लिखी गई कहानियों का नाटकीय पाठ प्रस्तुत कर रहा है। निमरा बुचा और इरफ़ान खूसट
जैसे लोकप्रिय अभिनेताओं द्वारा वर्णित, ये नाटकीय कहानियां
संक्षिप्त, हैं, और हर शुक्रवार इनका आनंद लिया जा सकता है! इस गुलदस्ते में मुंशी प्रेमचंद
की व्यंग्यात्मक रचना 'शतरंज की बाजी', मंटो की पैनी नजर से
गढ़ी गयी कहानी 'घुसल खाना',
इंतिजार हुसैन की रोचक कथा 'कागा तंत्र' और बलबीर सिंह की
मार्मिक कृति 'जग्गा' शामिल हैं।
एक अवलोकन:
शतरंज की बाजी: मुंशी प्रेमचंद (पाठन: इरफ़ान खूसट)
1977 में सत्यजीत रे
द्वारा 'शतरंज के खिलाड़ी' के रूप में शानदार
ढंग से फिल्माई गई, प्रेमचंद की क्लासिक कहानी अब एक नाटकीय वाचन के रूप में ज़ी थिएटर पर
प्रस्तुत है। अनुभवी अभिनेता इरफ़ान खूसट द्वारा वर्णित और सरमद खूसट द्वारा
निर्देशित, कहानी लखनऊ में घटती है और नवाब वाजिद अली शाह के शासनकाल के आखिरी दिनों
को याद करती है जब अमीर नागरिक ब्रिटिश साम्राज्य के बढ़ते तूफान से अनजान आनंद से
जी रहे थे। कलात्मक और कामुक गतिविधियों और बटेर और तीतर की लड़ाईयों के बीच
मिर्जा सज्जाद अली और मीर रोशन अली अपना अधिकांश समय शतरंज खेलने में बिताते थे।
यह कहानी इस बात का गहन अध्ययन है कि जब कोई समाज राजनीतिक, सामाजिक और
सांस्कृतिक वास्तविकताओं को नज़रअंदाज़ कर देता है तो उसका क्या हश्र होता है। इसे
7 जुलाई (शुक्रवार) को एयरटेल थिएटर, डिश टीवी रंगमंच और
डी2एच रंगमंच पर प्रसारित किया जाएगा।
ग़ुसल खाना: सादत हसन मंटो (पाठन: फ़ैसल क़ुरैशी)
सादत हसन मंटो द्वारा लिखी गई यह कहानी एक पांच वर्षीय स्कूली बच्चे के
दुस्साहस से शुरू होती है जो आदतन घर जाते समय फल चुराता है लेकिन एक दिन क्रोधित
विक्रेता द्वारा पकड़ लिया जाता है। इस बात से परेशान होकर कि अगर उसके पिता को
उसकी शरारत के बारे में पता चलेगा तो क्या होगा, लड़का घर के 'ग़ुसल खाना' (बाथरूम) में प्रार्थना करना शुरू कर
देता है. जैसे-जैसे दिन बीतता है,
उसे
विश्वास होने लगता है कि इस जगह में कुछ जादू है जो बन्दों की बात अल्लाह तक
पहुंचा देता है. अभिनेता फ़ैसल क़ुरैशी द्वारा सुनाई गई और सरमद खूसट द्वारा
निर्देशित ये कहानी उस व्यंगात्मक अंदाज़ से भरपूर है जिसके लिए मंटो प्रसिद्ध थे
और यह मानव मानस का एक गहन अध्ययन भी है। इसे 14 जुलाई (शुक्रवार) को एयरटेल थिएटर, डिश टीवी रंगमंच और डी2एच रंगमंच पर प्रसारित किया जाएगा।
कागा तंत्र इंतिज़ार हुसैन (पाठन : निमरा बुचा)
इंतिज़ार हुसैन की इस कहानी को सत्ता के प्रति मानव की लालसा पर एक टिप्पणी
के रूप में समझा जा सकता है, भले ही यह उल्लू और
कौवे के बीच सदियों पुराने संघर्ष का वर्णन करती है. दोनों ही एक दूसरे को हराने
और पक्षियों के साम्राज्य पर शासन करने की साजिश में व्यस्त रहते हैं । जब उल्लू
रात में कौवों पर हमला करना शुरू कर देते हैं, तो कौवों का राजा 'मेघ वरण' उल्लुओं को उनके ही खेल में हराने के लिए एक राजनीतिक रणनीति बनाना शुरू कर
देता है। रणनीति का नाम? 'कागा तंत्र'! लोकप्रिय अभिनेत्री निमरा बुचा द्वारा वर्णित और सरमद खूसट द्वारा
निर्देशित, इस नाटकीय वाचन को
देखें 21 जुलाई (शुक्रवार) को
एयरटेल थिएटर, डिश टीवी रंगमंच और
डी2एच रंगमंच पर प्रसारित होगा।
जग्गा: बलबीर सिंह (पाठन : सामिया मुमताज)
बलबीर सिंह की विचारोत्तेजक कहानी 'जग्गा' प्यार की
परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में है और दर्शाती है की कैसे प्रेम जीवन और
परिस्थितियों से उपजी कड़वाहट को पिघला कर किसी भी कठोर दिल को कोमल बना सकता है। कहानी
में दिखाया गया है कि कैसे एक खूंखार डाकू सरदार जगजीत सिंह भेष बदलकर एक ग्रामीण
के घर में शरण लेता है। वहां उसकी मुलाकात सुंदर और दयालु गुरनाम से होती है, जिसके सौम्य व्यवहार पर मोहित होकर वह उससे गहराई से प्यार करने लगता है।
ये संवेदनशील कहानी है उन खूबसूरत रिश्तों के बारे में जो कठिन परिस्थितियों में
भी पनप जाते हैं । सामिया मुमताज द्वारा प्रस्तुत और सरमद खूसट द्वारा निर्देशित, ये कहानी 28 जुलाई (शुक्रवार) को
एयरटेल थिएटर, डिश टीवी रंगमंच और
डी2एच रंगमंच पर प्रसारित होगी।
0 टिप्पणियाँ