Banner

घुमंतू जाति को मेवाड़ दर्शन कराएंगे बीजेपी विधायक

रामगंजमंडी से भाजपा विधायक मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र की घुमंतू जातियों के 15 से 22 साल के 175 बच्चों को 4 दिन मेवाड़ भ्रमण कराएंगे। मेवाड़ दर्शन यात्रा 13 जून को शाम 6 बजे शुरू होगी। जहां रामगंज मंडी से ट्रेन से सभी बच्चे उदयपुर रवाना होंगे। भ्रमण को लग्जरी सुविधाओं के साथ होगा। बच्चे उदयपुर से माउंट आबू,रामसमंद में धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल आदि जगह जाएंगे। साथ ही महाराणा प्रताप से जुड़े स्थल देखेंगे।


                       


दिलावर ने बताया कि करीब 6 माह से यह इच्छा थी, लेकिन व्यस्तता के चलते कार्यक्रम नहीं बन रहा था। अब कार्यक्रम तय हो गया है, 13 जून को शाम 6 बजे 200 लोग ट्रेन से रवाना होंगे। इनमें 175 बच्चे हैं करीब 25 महिला-पुरुष व्यवस्थाओं के लिए साथ रहेंगे। बच्चो में गाड़िया लोहार,नट,सांसी,रेबारी,बंजारा आदि समाज के ज्यादातर बच्चे ऐसे परिवारों के हैं, जिन्होंने ढंग से कभी शहर भी नहीं देखा। कुछ ऐसे हैं, जिनकी पहली रेल यात्रा होगी। शिक्षा विभाग से इन बच्चों की सूची ली थी। जिसके बाद बच्चो के परिवार से संपर्क कर यात्रा का महत्व बताते हुए सहमति बनाई।

इस तरह रहेगा यात्रा कार्यक्रम

13 जून को ट्रेन से विधायक सहित घुमंतू जाति के बच्चे ट्रेन से उदयपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद उदयपुर से यात्रा शुरू होंगी। जिसमें उदयपुर शहर महाराणा प्रताप गौरव केंद्र, सहेलियों की बाड़ी, झीलें देखेंगे व बोटिंग करेंगे। दूसरे दिन माउंट आबू भ्रमण रहेगा। इस दौरान महाराणा प्रताप की जन्म स्थली कुंभलगढ़, हल्दी घाटी और राजतिलक स्थली देखेंगे। श्रीनाथजी व एकलिंगजी के दर्शन करेंगे। यात्रा को मेवाड़ दर्शन नाम दिया गया है।

सैकंड एसी में सफर, वीआईपी होटलों में रूम बुक करवाए

बच्चों की मेवाड दर्शन यात्रा के लिए विधायक मदन दिलावर ने रेलगाड़ी के सैकंड एसी का टिकट कराया है। उदयपुर मेवाड दर्शन में लग्जरी होटलों में ठहरने के इंतजाम किए हैं। भ्रमण के लिए लग्जरी बसें की गई है, ताकि डेस्टिनेशन पर पहुंचते ही बसें तैयार मिले। खान-पान भी उसी तरह का रखा गया है।

Also Read This: https://www.troopel.com/2020/11/bhedpalak.html

Source : Dainik Bhaskar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ