Banner

मैच हारने के बाद क्यों आई रवि शास्त्री को महेंद्र सिंह धोनी की याद?

Ravi Shastri MS Dhoni TWC Final 2023 भारतीय टीम ने आखिरी बार आईसीसी का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2013 में जीता था। इसके बाद 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम की झोली में एक भी ट्रॉफी नहीं आ सकी है।

ओवल के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एकबार फिर टीम इंडिया औंधे मुंह गिरी और खिताबी मैच में रोहित की पलटन को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी। डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली हार के बाद भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को माही की याद आ गई।


Ravi Shastri को आई MS Dhoni की याद

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल मैच गंवाने के बाद रवि शास्त्री ने कहा कि आईसीसी ट्रॉफी जीतना इतना आसान नहीं है, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी ने इसको आसान बना दिया था।" धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया चार बार सेमीफाइनल और इतनी ही बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन हर दफा टीम खिताब को अपने नाम करने में नाकाम रही है।

फेल हुए कोहली-रोहित और पुजारा

भारत की त्रिमूर्ति यानी विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा डब्ल्यूटीसी फाइनल में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। रोहित दोनों पारियों को मिलाकर कुल 56 रन बना सके। वहीं, पुजारा दोनों ही इनिंग में बेहद खराब शॉट खेलकर चलते बने। पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद दूसरी इनिंग में कोहली ने 49 रन बनाए, लेकिन वह अहम समय पर अपना विकेट देकर चलते बने।

साभार : जागरण 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ