~सोलापुर में पहले स्टील व्हील्स सेंटर का उद्घाटन किया गया~
- यह सेंटर चार और दोपहिया वाहन मालिकों के लिए प्रोडक्ट्स की नवीन श्रृंखला की पेशकश करेगा
सोलापुर, 28 जून, 2023: भारतीय टायर इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी, जेके टायर
एंड इंडस्ट्रीज़ ने सोलापुर, महाराष्ट्र में अपने पहले जेके टायर स्टील व्हील्स
सेंटर का उद्घाटन किया। मेसर्स मदनलाल एजेंसीज़ महाराष्ट्र राज्य में 43वाँ स्टील
व्हील्स सेंटर है, जिसे एंड-टू-एंड सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनने के लिए डिज़ाइन किया
गया है। इस सेंटर का उद्घाटन श्री अज़हर हुसैन, कॉन्ट्रैक्टर, जोनल मैनेजर
(पश्चिम), जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड द्वारा कंपनी के अन्य वरिष्ठ
अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
सोलापुर में स्थित यह नया स्टील व्हील्स सेंटर
महाराष्ट्र में ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ावा देते हुए ग्राहकों की जरूरतों को
प्राथमिकता देने और व्यापक 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' सर्विस प्रदान करने के लिए जेके
टायर की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह व्यक्तिगत गतिशीलता की बढ़ती
माँग, यात्री वाहन और दोपहिया वाहन मालिकों की उभरती जरूरतों को भी पूरा करेगा।
2200 वर्ग फुट में फैला हुआ यह सेंटर ग्राहकों
को टायर्स, अलॉएज़ और एक्सेसरीज़ की खरीदी के दौरान एक समग्र अनुभव प्रदान करेगा। यह
सेंटर एक विशेष डिस्प्ले, इन्फॉर्मेशन कियोस्क और एक्सपर्ट टेक्निकल एडवाइज़र्स को
शामिल करता है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए उपयुक्त प्रोडक्ट
चुनने में सहायता प्रदान करना है। यह आउटलेट, ब्रांड के प्रोडक्ट्स की व्यापक
श्रृंखला से विविध प्रकार के टायर्स की पेशकश करता है, जिसमें स्मार्ट टायर्स,
पंचर गार्ड टायर्स, एसयूवी-स्पेसिफिक टायर्स- रेंजर सीरीज़ और ईवी टायर्स आदि शामिल
हैं।
जेके टायर के पास देश भर में 650 से अधिक ब्रांड
शॉप्स और 6000 से अधिक चैनल पार्टनर्स का एक विशाल नेटवर्क है, जो मौजूदा और
संभावित ग्राहकों को सर्वोत्तम इनलाइन सेवाएँ प्रदान करता है। इन सेवाओं में
कम्प्यूटरीकृत व्हील एलाइनमेंट, टायर रोटेशन, नाइट्रोजन इन्फ्लेशन और टायर
इन्फ्लेशन शामिल हैं। ये सारी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों
के लिए 360 डिग्री अनुभव की पेशकश करना सुनिश्चित करती हैं।



0 टिप्पणियाँ