'फिल्मिस्तान' के साथ अपने बॉलीवुड डेब्यू से लेकर 'फैमिली मैन' में जेके के प्यारे किरदार के साथ लोगों दर्शकों का दिल जीत कई यादगार किरदारों का हिस्सा रह चुके शारिब हाशमी निश्चित रूप से एक घरेलू नाम बन गए हैं और सबके चहेते कलाकार बन गए हैं।
विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ अपनी नवीनतम रिलीज 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता और समीक्षकों की प्रशंसा से उत्साहित, बहुमुखी अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया कि वह फिल्म में सुरक्षा गार्ड दारोगा की भूमिका निभाने के लिए शुरू में थोड़ा झिझक रहे थे।
शारिब बताते
हैं, "यह एक
दिलचस्प कहानी है। जब मुझे फिल्म में दारोगा की भूमिका के लिए ऑफर किया गया था
तो मैं थोड़ा झिझक रहा था। स्क्रिप्ट पढ़ते समय, मैंने दो
किरदारों में रुचि विकसित की और निर्माताओं से किसी एक किरदार को करने
की इच्छा व्यक्त की। लेकिन उन किरदारों के लिए अभिनेताओं को पहले ही फाइनल
हो चुके थे ।
मैं दारोगा की भूमिका निभाने के लिए थोड़ा अनिश्चित भी था क्योंकि
फिल्म में उसकी एंट्री इंटरवल के बाद होती है। लेकिन जब मैंने पूरी
स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे
अपने किरदार, उसके ग्राफ
और वह कैसे कहानी को आगे ले जाता है, इसपर पूरा विश्वास हो गया था।
शारिब आगे
कहते हैं कि “कुल मिलाकर, फिल्म में काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार था। मुझे
खुशी है कि मेरे किरदार को दर्शकों ने प्यार और सराहना दी है।”
वर्क फ्रंट
की बात करें तो शारिब ZEE5 पर हुमा कुरैशी के साथ 'तरला' और SonyLiv पर '36 डेज' (वेब सीरीज) कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स
में नज़र आएंगे।




0 टिप्पणियाँ