Banner

सीतापुर के ध्यानचंद स्टेडियम को मिलेंगे 16 ट्रेनर

सीतापुर। शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खिलाड़ियाें की सुविधा के लिए 16 प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। इस तरह पांच प्रशिक्षकों के सहारे चल रहे स्टेडियम में 21 प्रशिक्षक हो जाएंगे। ये सभी प्रशिक्षक अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण देंगे।

                             

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इस समय करीब 250 खिलाड़ी पंजीकृत है। ये हाॅकी, बैंडमिंटन, फुटबाॅल, वालीबॉल सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा करीब 150 खिलाड़ी रोजाना शौकिया स्टेडियम में खेलने आते है। इस समय स्टेडियम के पास महज पांच प्रशिक्षक हैं। ये फुटबाॅल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, हाॅकी व कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अन्य खेलों के प्रशिक्षक यहां नहीं है। इसी वहह से प्रशिक्षकों की तादाद बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। स्टेडियम में हाॅकी, तैराकी, वालीबाॅल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबाॅल, कबड्डी, कुश्ती, बाॅक्सिंग, हैंडबाल, जूडो व तीरंदाजी के प्रशिक्षण तैनात किए जाएंगे।


अंतरराष्ट्रीय खेलों में की हो हिस्सेदारी 

सीतापुर। जिला क्रीड़ा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती की जानी है। खेल निदेशालय की ओर से प्रशिक्षक की तैनाती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित है। उन्होंने बताया कि शैक्षिक योग्यता न्यूनतम स्नातक तथा खेल योग्यता अंतरराष्ट्रीय खेलों, ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप या वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सेदारी है। पात्रता पूरी करने वाले आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता व खेल प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ जिला खेल कार्यालय तरणताल स्टेडियम, सीतापुर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Sources: AMAR UJALA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ