Banner

मैच के बीच विराट कोहली ने अनुष्का को देखते हुए कर दी ऐसी हरकत, वायरल हो गई तस्वीरें

 

मैच के बीच विराट कोहली ने अनुष्का को देखते हुए कर दी ऐसी हरकत, वायरल हो गई तस्वीरें

विराट कोहली (Virat Kohli) रविवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच में बिना रन बनाए गोल्डन डक का शिकार बने, कोहली ने पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौटे। भले ही कोहली रन नहीं बना पाए मगर अपनी कप्तानी में उन्होंने RCB को जीत दिलाई। मैदान पर पूरे वक़्त कोहली-कोहली का शोर था। यही नहीं मैच के चलते उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैच देखने पहुंची थी। 

वही ऐसे में राजस्थान की पारी के चलते जब विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल का कैच लिया, तो उन्होंने इसका जश्न पत्नी की तरफ फ्लाइंग किस करते हुए मनाया। सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस अवसर पर अनुष्का मुस्कुराते हुए भी दिखाई दी हैं। वहीं, विराट कोहली ने IPL में 100 कैच पूरे कर लिए हैं। विराट ने अबतक 101 कैच अपने नाम किए हैं। वो IPL के इतिहास में 100 कैच लपकने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं तथा दूसरे भारतीय हैं। कोहली से पहले सुरेश रैना ने अपने IPL करियर में 109 कैच लिए हैं तो वहीं दूसरी तरफ पोलार्ड ने IPL करियर में 103 कैच लिए हैं। 



वही बात यदि मैच की करें तो  ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के पश्चात् हर्षल पटेल (32 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स को सात रन से शिकस्त दी। मैक्सवेल ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 44 गेंद में 77 रन की पारी के चलते 6 चौके तथा 4 छक्के लगाये। डु प्लेसी ने उनका अच्छे से साथ देते हुए 39 गेंद में 62 रन की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये।


IPL2023 : फैंस को बड़ा झटका, अगला मैच नहीं खेल पाएंगे धोनी!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ