Banner

IPL 2023: बैंगलोर की हार के बाद धोनी संग ठहाके लगाते नज़र आए कोहली,

 

वायरल हुआ Video
वायरल हुआ Photo & video

बैंगलोर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। अपने ही घर पर RCB को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से पराजय मिली। हालाँकि, इस मुकाबले में फैंस को चौके और छक्कों की जबदरदस्त बरसात देखने को मिली। CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए, वहीं बैंगलोर जवाब में 218 रन ही बना पाई। सीजन में तीसरी शिकस्त के बाद विराट कोहली ठहाके लगाते हुए दिखाई दिए।



बता दें कि विराट का बल्ला इस मुकाबले में बिलकुल भी नहीं चला। वो ओपनिंग करने उतरे और मात्र छह रन बनाकर आउट हो गए। फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कोई और बैट्समैन कुछ खास नहीं कर सका. इसी वजह से टीम 227 का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाई। मैच के बाद जैसे ही कोहली धोनी से मिले वो इस पराजय का सारा दुःख भूल गए। IPL ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है जिसमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर बात करते नज़र आ रहे हैं। 

पहले तो दोनों किसी चीज को लेकर बेहद गंभीर होकर बात कर रहे थे, मगर अचानक ही कोहली ठहाके मारकर हंसने लगे। वो धोनी की बातें सुनकर हंसे जा रहे थे। दोनों के बीच किस संबंध में बात हुई ये तो स्पष्ट नहीं था, मगर ये जरूर साफ था कि कोहली हार के गम से दूर धोनी के साथ का आनंद ले रहे थे।

Source - jansatta

IPL 2023: बेटे अर्जुन को डेब्यू करते देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, लिखा इमोशनल पोस्ट

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ