Banner

धोनी की टीम को बड़ा झटका, दो हफ्ते के लिए IPL से बाहर हुआ ये मशहूर खिलाड़ी

 

big-blow-to-dhonis-team-this-famous-player-out-of-ipl-for-two-weeks


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की दूसरी पराजय हुई है. राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई की टीम को 3 रनों से पराजित कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में हार के पश्चात् चेन्नई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है.


महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम के स्टार तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल हो गए हैं. चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- मगाला की उंगली चोटिल हुई है, वह दो सप्ताह बाहर रह सकते हैं. मैच में अश्विन का कैच लेते वक़्त मगाला चोटिल हुए. इस वजह से वह दो ओवर करके ही मैदान से बाहर चले गए थे. चेन्नई टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर दो सप्ताह के लिए बाहर हैं. जबकि बेन स्टोक्स की चोट पर नजर बनाए हुए हैं. चेन्नई टीम के 3 खिलाड़ी घायल हो गए हैं. उसे अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 17 अप्रैल को खेलना है.

वही इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल एवं चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की मैदान पर चर्चा का वीडियो वायरल हुआ था। इन दोनों की बातचीत का वीडियो राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर पेज पर लीक हुआ। इस चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र हुआ वीडियो का आरम्भ जडेजा के ये बोलने से होता है कि भाई तुम्हारा डांस क्लास था। दरअसल हाल में ही चहल और जो रूट के साथ डांस का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने साझा किया था तथा जडेजा इसी डांस की प्रशंसा कर रहे थे, जिसमें उन्होंने आगे कहा भी कि वो रूट के साथ वाला। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।


KKR: झाड़ू-पोछे का काम मिला, बैन भी लगा, इतिहास रचने से पहले रिंकू सिंह ने काफी कुछ सहा


Source - News Track Live 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ