Banner

घुमंतू समाज का अनशन शुरू

यूआईटी द्वारा भूखंड आवंटन पत्र नहीं देने के विरोध में एससी घुमंतू अर्ध घुमंतू विमुक्त अधिकार मंच की ओर से कलेक्ट्रेट के बाहर अनशन शुरू किया गया। संस्था प्रमुख राजकुमार मालावत ने बताया कि यूआईटी द्वारा छह माह पूर्व घुमंतू वर्ग के लोगो के लिए 1030 निशुल्क भूखंडों की लाटरी निकाली गई। जिसके आवंटन पत्र देने की मांग को लेकर गत दिनों धरना भी दिया गया। लेकिन मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार से अनशन शुरू किया गया। संस्था सहप्रमुख भाग चंद झांझावत ने बताया कि आवंटन पत्र नहीं मिलने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन के दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र रंगास्वामी, दुर्गालाल बंजारा, हरिसिंह बंजारा, बिहारी भक्त, मनोहर भाट, शंकर बंजारा, मानसिंह बंजारा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



:भीलवाड़ा. भूखंड आवंटन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर सोमवार को धरने पर बैठे घुमंतू जाति के लोग।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ