Banner

चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में मचाया तहलका, 3 दोहरा शतक जमाते हुए तोड़ा 118 साल का रिकार्ड


नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को ससेक्स की टीम की तरफ से पहली बार कप्तानी करने उतरे इस धुरंधर ने शतक जमाया और मैच के दूसरे दिन डबल सेंचुरी बना डाली। पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप में यह तीसरा दोहरा शतक जमाया। पहली पारी में उनकी टीम ने इस शानदार पारी की बदौलत 523 रन बनाए।

ससेक्स की टीम ने मिडिलसेक्स के खिलाफ खेलते हुए मैच के दूसरे दिन 4 विकेट पर 328 रन से आगे खेलना शुरू किया। एक छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन एक तरफ पुजारा ने अपनी पारी को जारी रखा। 368 गेंद का सामना करने के बाद 19 और 2 छक्के की मदद से उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। 403 गेंद का सामना कर 21 चौके और 3 छक्के सी मदद से उन्होंने 231 रन की पारी खेली।

काउंटी चैंपियनशिप में पुजारा का सीजन 

  • मैच - 7
  • पारी -10
  • रन -997
  • औसत -124. 62
  • 100/50 -5/0

118 साल का बदला इतिहास

पुजारा ससेक्स की टीम के इतिहास में 118 साल में ऐसे पहले बल्लेबाजी बने हैं जिन्होंने एक ही सीजन में तीन दोहरा शतक बनाया। पुजारा ने इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम के आने से पहले दो दोहरा शतक बनाया था। डर्बीशायर के खिलाफ उन्होंने 387 गेंद पर 201 रन की पारी खेली थी। इसके बाद डरहम के खिलाफ 334 गेंद पर 203 रन बनाए थे। अब मिडिलसेक्स के साथ खेलते हुए 231 रन की पारी खेली।

पुजारा का धमाकेदार सीजन 

इस काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स की तरफ से खेलते हुए सीजन में पुजारा पांच शतक जमा चुके हैं। इसमें से उन्होंने तीन बार अपने शतकीय पारी को दोहरे शतक में बदला है। वहीं एक बार 170 रन का स्कोर बनाया जो उनकी नाबाद पारी रही थी। अब तक इस बल्लेबाज ने 7 मैच की 10 पारियों में 124 के बेमिसाल औसत से कुल 997 रन बनाए हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ