Gold, Silver Rate Update, 02 June 2021: वायदा बाजार में सोना अब 50,000 रुपये के बेहद करीब पहुंच चुका है. चांदी की कीमतों में भी तेजी है. लेकिन आज इसमें हल्की सी सुस्ती दिख रही है. चांदी अब 72 हजार रुपये के नीचे फिसल गई है. सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई है.
मेहुल चोकसी के अपहरण में था भाई का हाथ?
MCX Gold: मंगलवार को सोना वायदा एक दायरे में कारोबार करता नजर आया और अंत में सोने का जून वायदा 49000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. अब सोने का अगस्त वायदा हल्की मजबूती दिखा रहा है. सोने का अगस्त वायदा 49500 के करीब ट्रेड कर रहा है. मई महीने में सोना वायदा 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है.
इस हफ्ते सोने की चाल
बीते हफ्ते सोने की चाल
सोना उच्चतम स्तर से करीब 6700 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना अगस्त वायदा MCX पर 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 6700 रुपये सस्ता मिल रहा है.
MCX Silver: मंगलवार को चांदी करीब 400 रुपये की मजबूती के साथ 72300 के करीब बंद हुई थी, लेकिन आज चांदी वायदा ने सारी बढ़त गंवा दी है. चांदी वायदा 350 रुपये प्रति किलो की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है. कीमतें 72000 रुपये के नीचे फिसल गई हैं.
इस हफ्ते चांदी की चाल
बीते हफ्ते चांदी की चाल
आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
व्यापार - व्यापार जगत में क्या हो रहा है नया, किस सेक्टर में होगा मुनाफा, शेयर बाजार का हाल जानने के लिए देखते रहिए


0 टिप्पणियाँ