Banner

श्रीराम के पैर के चिह्नो का वर्णन

श्रीरामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदासजी ने मुख्य रूप से श्रीराम के पैर के 5 ही चिह्न का वर्णन किया है- ध्वज, वज्र, अंकुश, कमल और ऊर्ध्व रेखा। किंतु अन्य पवित्र ग्रंथों को मिलाकर देखा जाए तो 48 पवित्र चिह्न मिलते हैं। दक्षिण पैर में 24 और वाम पैर में 24। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि जो चिह्न श्रीराम के दक्षिण पैर में हैं वे भगवती सीता के वाम पैर में हैं। और जो चिह्न राम जी के वाम पैर में हैं वे सीता जी के दक्षिण पैर में हैं। 


जानते हैं श्रीराम के दक्षिण पैर के शुभ चिह्न-

1. ऊर्ध्व रेखा- 

इसका रंग गुलाबी है। इसके अवतार सनक, सनन्दन, सनतकुमार और सनातन हैं। जो व्यक्ति इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उन्हें महायोग की सिद्धि होती है और वे भवसागर से पार हो जाते हैं।

2. स्वस्तिक- 

इसका रंग पीला है। इसके अवतार श्रीनारदजी हैं। यह मंगलकारक एवं कल्याणप्रद है। इस चिह्न का ध्यान करने वालों को सदैव मंगल एवं कल्याण की प्राप्ति होती है।

3. अष्टकोण- 

यह लाल और सफेद रंग का है। यह यंत्र है। इसके अवतार श्री कपिलदेवजी हैं। जो व्यक्ति इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उन्हें अष्ट सिद्धियां सुलभ हो जाती हैं।

4. श्रीलक्ष्मीजी- 

इनका रंग अरुणोदय काल की लालिमा के समान है। बहुत ही मनोहर है। अवतार साक्षात लक्ष्मीजी ही हैं। जो लोग इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उन्हें ऐश्वर्य तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है।

5. हल- 

इसका रंग श्वेत है। इसका अवतार बलरामजी का हल है। यह विजयप्रदाता है। जो लोग इसका ध्यान करते हैं, उन्हें विमल विज्ञान की प्राप्ति होती है

6. मूसल- 

इसका रंग धूम्र-जैसा है। अवतार मूसल है। जो व्यक्ति इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उनके शत्रु का नाश हो जाता है।

7. सर्प (शेष)- 

इसका रंग श्वेत है। इसके अवतार शेषनाग हैं। जो लोग इस चिह्न का ध्यान करते हैं, वे भगवान की भक्ति तथा शांत‍ि प्राप्त करने के अधिकारी होते हैं।

8. शर (बाण)- 

इसका रंग सफेद, पीला, गुलाबी और हरा है। इसका अवतार बाण है। इसका ध्यान करने वालों के शत्रु नष्ट हो जाते हैं।

9. अम्बर (वस्त्र)- 

इसका रंग नीला और बि‍जली के रंग जैसा है। इसके अवतार वराह भगवान हैं। जो लोग इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उनके भय का नाश हो जाता है।

10. कमल- 

इसका रंग लाल गुलाबी है। इसका अवतार विष्णु-कमल है। इसका ध्यान करने वालों के यश में वृद्धि होती है तथा उनका मन प्रसन्न होता है।


आपका Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ