Banner

BCCI प्रेसीडेंट सौरव गांगुली का भाजपा में शामिल होना तय

चुनाव के चलते बंगाल में बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इस ही लिहाज से 7 मार्च बड़ी तारीख होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में बड़ी रैली करने वाले हैं। इस रैली में BCCI प्रेसीडेंट सौरव गांगुली का भाजपा में शामिल होना तय बताया जा रहा है। 



इस दिन सौरव के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती, प्रोसेनजीत समेत बंगाल की कई नामी हस्तियां भाजपा में शामिल होंगी। गांगुली को भाजपा में लाने की पटकथा दिसंबर 2019 में ही लिखी जा चुकी थी। तब के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने PM मोदी की सहमति के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।

शाह ने गांगुली को BCCI प्रेसिडेंट बनाया

अमित शाह ने सबसे पहले गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से निकालकर BCCI प्रेसिडेंट बनाया। शाह के बेटे जय शाह तब BCCI के सचिव चुने गए। हाल ही में गांगुली बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले थे। इससे पहले वे प्रधानमंत्री से भी मिल चुके थे। मीडिया में उनके भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा कई दिनों से चल रही है, लेकिन भाजपा और खुद गांगुली ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

सरकार बनी तो दिलीप घोष CM बनेंगे

भाजपा ने चुनाव के बाद सरकार और संगठन का समीकरण भी तैयारी कर लिया है। इसके तहत अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का मुख्यमंत्री बनना तय है। घोष बंगाल से हैं और TMC के खिलाफ हमेशा अपने बयानों से मुखर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ