Banner

जैम 2021 एडमिट कार्ड ( IIT JAM 2021 Admit Card ) : यहाँ से कर सकेंगे डाउनलोड

 IIT JAM 2020 Admit Card - In Hindi में जानकारी यहां से प्राप्त करें

जैम 2021 एडमिट कार्ड : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बैंगलोर के द्वारा 14 फरवरी 2021 को होने वाली JAM 2021 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। IIT JAM Admit Card, 5 जनवरी 2021 को डाउनलोड के लिए जारी कर दिया जायेगा। वे उम्मीदवार जिन्होंने जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए आवेदन किया होगा वे एडमिट कार्ड, IISc JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक के द्वारा भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने जैम एडमिट कार्ड 2021 ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने होंगे। जिसके लिए आपको एनरोलमेंट आईडी / ई-मेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। जैम 2021 परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड और एक वेलिड फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। JAM 2021 Admit Card की अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।


जैम 2021 एडमिट कार्ड ( IIT JAM 2021 Admit Card )

उम्मीदवारों को बता दें कि किसी भी उम्मीदवार के जैम 2021 एडमिट कार्ड पोस्ट या अन्य किसी ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। आप अपना एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया जायेगा। जैम एडमिट कार्ड 2021 की जरूरी तारीखें जाननेें के लिए नीचे टेबल को देखें।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमतारीखें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख5 जनवरी 2021
परीक्षा की तारीख14 फरवरी 2021

एडमिट कार्ड – JAM 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जारी होगा।

आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

सभी उम्मीदवारों के जैम एडमिट कार्ड 2021 ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • डिटेल्स सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर ले जाना न भूलें।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है।

आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 एडमिट कार्ड पर जरूरी जानकारी

जैम 2021 एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई है होगी जैसे –

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो
  • सिग्नेचर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा सेंटर
  • पेपर कोड

आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जानें होंगे जिनकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी
  • एक ऑरिजनल और वेलिड फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड)

आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 एग्जाम पेटर्न

जैम 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम पेटर्न को अवश्य देख लें। जैम 2021 एग्जाम पैटर्न आप नीचे से देख सकते हैं।

  • एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
  • एग्जाम मोड – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
  • भाषा – अंग्रेजी
  • कुल समय – 3 घंटे
  • कुल प्रश्न – 60
  • कुल अंक – 100
  • कुल सेक्शन – 3 (ए, बी और सी)
  • सेक्शन ए – 30 मल्टीपल चॉइस क्वश्चन
  • सेक्शन बी – 10 मल्टीपल सिलेक्ट क्वश्चन
  • सेक्शन सी – 20 न्यूमेरिकल आंसर टाइप

आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 आंसर की

जैम 2021 परीक्षा के कुछ दिनों बाद आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा की आधिकारिक आंसर की आईआईएससी द्वारा ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जैम 2021 में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए होंगे। जैम की 2021 का उपयोग करके उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि परीक्षा में उन्होंने कितने उत्तर सही दिए हैं और कितने गलत।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ