Banner

आयोजन:आत्मनिर्भर का सपना युवा ही कर सकते हैं साकार

 आरएन कॉलेज में जिला युवा सम्मेलन, नेहरू युवा केंद्र की ओर से हो रहे कार्यक्रमों से युवा हुए रू-ब-रू

स्थानीय राज नारायण कॉलेज हाजीपुर के सभागार में नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को नेहरु युवा केंद्र की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज नारायण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि सिन्हा और संचालन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह एवं कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. उमा पाठक ने संयुक्त रूप से किया।



विधायक अवधेश सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के आत्मनिर्भर होने का सपना हमारी युवा पीढ़ी ही साकार कर सकती है। जरूरत है कि युवा सकारात्मक सोच के साथ देश के साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। वहीं प्राचार्य रवि सिन्हा कहा कि युवाओं को अपने पर्सनालिटी में निखार लाने के प्रेरित करते हुए राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़ कर सभी युवाओं को इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र वैशाली से संबंध युवा मंडल भीमराव अंबेडकर युवा मंडल, युवा सदस्य निवास कुमार ने स्वच्छता, नमामि गंगे, खेलकूद, व्यवसायिक प्रशिक्षण के विषय में लोगों से अपना अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति: रजनीश कुमार सिंह, सिकंदर दास, प्रिंस कुमार, मुन्ना कुमार, वरुण कुमार, सुबोध कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार, संगीता कुमारी, अनु, आदित्य सिंह राजपूत, आदित्य ठाकुर, अजीत कुमार राय, माधुरी कुमारी समेत कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

चलाई जा रहे 6 तरह के कार्यक्रम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के 12 कोर के माध्यम में जिले में विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाई जा रही। जिसमें युवा मंडल विकास अभियान क्लीन इंडिया कैंपेन, आत्मनिर्भर भारत व्यवसायिक प्रशिक्षण, जिला और प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, जल जागरण अभियान, ट्रेनिंग ऑफ यूथ इन वैलनेस पॉजिटिव लाइफ स्टाइल, एंड फिट इंडिया जैसे 6 तरह के कार्यक्रम चलाई जा रही है। नेहरू युवा केंद्र वैशाली से संबद्ध युवा मंडल की ओर से चलाई जा रही विभिन्न तरह के कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं केदारनाथ सिंह ने युवा मंडल को बैंक से खाता खुलवाने से संबंधित कई अहम जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ