Banner

अमिताभ बच्चन ने शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, देखकर हैरान हुए फैंस

  •          अमिताभ बच्चन ने आसमान में दुर्लभ नजारे का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है
  •          इस वीडियो में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस को एक सीधी रेखा में देखा जा सकता है
  •          इस खूबसूरत नजारे को देख लोग हैरान हैं और बिग बी से उनके मोबाइल के कैमरे के बारे में भी पूछ रही है


बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अंतरिक्ष के प्रति उत्साही  हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने आकाश में पांच ग्रहों की परेड का एक दुर्लभ दृश्य साझा किया है। वीडियो में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस सभी एक सीधी रेखा में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने कई इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को चौंका दिया है।


अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्या खूबसूरत नज़ारा है! 5 ग्रह आज एक साथ हैं सुंदर और दुर्लभ उम्मीद है कि आपने भी इसे देखा होगा।" अमिताभ बच्चन ने 45 सेकंड के वीडियो में चाँद का एक खूबसूरत नजारा भी दिखाया है। उनके इस वीडियो पर कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किया है।



एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कमेंट में लिखा, "वाह।" 'हसीना पारकर' के एक्टर सिद्धांत कपूर ने लिखा, "आश्चर्यजनक यह इतना सुंदर था, इसे स्टेलारियम इस अद्भुत ऐप द्वारा कैप्चर किया गया। मैंने इसे भी कुछ वक़्त पहले पोस्ट किया था।" एक शख्स ने लिखा, 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर एस्ट्रोनॉमिकल मोमेंट'। एक यूजर ने लिखा, "मैंने भी देखा  बस आपके पास जितना बेहतरीन फोन नहीं है।" इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। इसके साथ ही बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, मंगल और चंद्रमा की "ग्रहों की परेड" के कई वीडियो यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ