Banner

आधुनिकता को अपनाने में कहीं विलुप्त न हो जाएं हमारे पारम्परिक त्यौहार

अतुल मलिकराम, फाउंडर, PR 24x7

आधुनिकता को अपनाने में कहीं विलुप्त न हो जाएं हमारे पारम्परिक त्यौहार: अतुल मलिकराम, फाउंडर, PR 24x7



विभिन्न सांस्कृतिक परम्पराओं और दुनिया की सबसे अनूठी ऐतिहासिक विरासतों से परिपूर्ण भारत अपनी गोद में सम्पूर्ण विश्व की तुलना में सबसे अधिक त्यौहार समाहित किए हुए है। अनेकों संस्कृतियों तथा धर्मों को मानने वाले भारत में प्रत्येक वार त्यौहार होता है। इस प्रकार भारत त्योहारों का देश है। प्रत्येक धर्म के अपने अलग पारम्परिक पर्व तथा उत्सव हैं, जो उस धर्म विशेष का पालन करने वाले लोगों के जीवन तथा उनकी पीढ़ियों में अपने धर्म के प्रति सदाचार की भावना जागृत रखने का सार्थक प्रयास करते हैं।

भारत की प्रमुख पीआर कंपनी पीआर 24x7 के को-फाउंडर अतुल मलिकराम बताते हैं कि जैसे-जैसे भारत आधुनिकता की ओर अग्रसर हो रहा है, वैसे-वैसे अपने देश की संस्कृति तथा पारम्परिक त्योहारों को भूलता जा रहा है। प्रतिस्पर्धा की होड़ में इंसान धार्मिक पर्वों के महत्व से पिछड़ता जा रहा है। यदि हम बतौर उदाहरण जनवरी माह में मनाई जाने वाली मकर संक्रांति की ही बात करें, तो कई लोगों के जीवन में व्यस्तता के चलते इस त्यौहार को मनाने का समय ही नहीं है। इस प्रकार साल में एक बार आने वाला यह त्यौहार अब गुमसुम सा गुजर जाता है।

हमें चाहिए कि हम इस दिन की महत्ता को समझें और नई पीढ़ी को भी हमारे सांस्कृतिक पर्वों के महत्व से अवगत कराएं। इसके साथ ही नववर्ष में इसे प्रण के रूप में लें।

इस दिन पुण्य, दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का अन्य महत्व है। विभिन्न नामों से पहचाना जाने वाला यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान तथा सूर्योपासना पश्चात् गुड़, चावल और तिल का दान श्रेष्ठ माना गया है। मकर संक्रांति के समान सम्पूर्ण पारम्परिक पर्वों की महत्ता को समझें, अपने लिए न सही अपितु पर्वों के बहाने ही पर्वों के लिए समय निकालें और अपनों के साथ इन पर्वों को यादगार बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ